शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 27 Sep to 03 October 2021

Weekly Horoscope 2021: जानिए, किस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह रहेगा सबसे खास

Weekly Horoscope 2021: जानिए, किस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह रहेगा सबसे खास - Weekly Horoscope 27 Sep to 03 October 2021
साप्ताहिक राशिफल (27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2021 तक) 
 
मेष-
 
कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन या किसी तरह की पहचान मिलने की संभावना है। परिवार में किसी विवाहयोग्य सदस्य का विवाह जल्द तय हो जाएगा। गृहिणियां इस सप्ताह घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। इस हफ्ते आप अपने लुक्स और फिगर को लेकर मेकओवर करने की सोच सकते हैं। यह निश्चित रूप से आपके लिए एक अच्छा सप्ताह साबित होगा, जब आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। किसी के बारे में मिले सही फीडबैक के चलते आपको काफी खुशी मिलने की संभावना है। करियर को लेकर समय चल रहा है।
 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बेज

वृषभ-
 
पुराने प्यार के जीवन में वापस आने से सरप्राइज होंगे। इस हफ्ते कोई आपका पक्ष लेकर आपको कोई ऑब्लाइज कर सकता है। कोई व्यक्ति की ऐसी चीज का बिल आपके नाम से करा सकता है जिसे विशेष तौर से केवल आप उपयोग करते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर आप काफी भरोसा करते थे, उससे समर्थन मिलने को लेकर आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं। जब चीजें अपना रास्ता नहीं बनाती हैं, तब भी आप खुद के लिए अपना रास्ता बनाने का प्रबंध कर लेंगे। जो लोग सामाजिक मोर्चे पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण होगा।
 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- डार्क ब्राउन

मिथुन-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट के गति पकड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आय में वृद्धि के चलते आप इस सप्ताह आर्थिक स्थिरता पाने में सफल होंगे। स्वस्थ जीवनशैली जीने से आप छोटी-मोटी बीमारियों को अपने से दूर रखने और खुद को ऊर्जावान बनाए रखने में कामयाब होंगे। किसी ऐसे व्यक्ति का रिकॉर्ड रखना बहुत महत्वपूर्ण है जिसे आपने नौकरी पर रखा हों। पढ़ाई में चीजों के संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ने के कारण आप उत्साहित मूड में नजर आएंगे। कोई खासतौर से आपसे मिलने के लिए यात्रा कर सकता है।
 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लेमन

कर्क-
 
किसी से अपने बारे में एक ईमानदार राय पाकर आपको काफी खुशी महसूस होगी लेकिन अहंकार करने से बचें। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने साथी के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिल सकता है, इसलिए अपने काम से थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें। स्वस्थ जीवनशैली के चलते स्वयं को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपका अनुकूल समय शुरू होता है, जब आप चीजों को अपने पक्ष में आगे बढ़ते हुए पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर विविध कार्य करके आप सभी लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। पिछले निवेश से मिले रिटर्न का पुनर्निवेश करना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- मेजेंटा

सिंह-
 
प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है, जो आपके सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी। कोई जॉब जो आपकी विशेषज्ञताओं से मिलती है और काफी आकर्षक प्रतीत हो रही है, आपको अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। अपने से दूर हो चुके लोगों के साथ आप एक बार फिर से मधुर संबंध स्थापित कर सकते हैं। रोमांस के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कोई आपसे प्रोफेशनल मोर्चे पर काम करने का आग्रह कर सकता है, लेकिन किसी के कहने से अच्छा आप अपना फैसला खुद लें।
 
उपाय- नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का पीला

कन्या-
 
सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में उठाए गई सकारात्मक पहल से अच्छा स्वास्थ्य पाना आपके जीवन का लक्ष्य बन सकता है। किसी मेहमान के आने से अकेले कुछ समय बिताने की योजना खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में लगातार प्रयास करते रहना लाभदायक साबित होगा। सेहत को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आ रही किसी समस्या से निपटने के लिए आपको एक अलग रास्ता अपनाना पड़ सकता है। छात्रों का ऐसे लोगों को प्रभावित करना, जो पढ़ाई को लेकर काफी मायने रखते हैं, फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।
 
उपाय- रोजाना तुलसी के सामने दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरे रंग के सभी शेड्स

तुला-
 
कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ घूमना आपको अच्छा लगता है, उसके साथ दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना है। इस सप्ताह किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाना एक सुखद अनुभव साबित होगा। कोई घर या फ्लैट जो आपके बजट में फिट बैठता होगा, उसे किराए पर ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी क्लाइंट्स से अपनी बात मनवाने का मौका फिफ्टी-फिफ्टी लगता है। इस हफ्ते आप किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- शुक्रवार को खीर का प्रसाद बनाएं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लेमन

वृश्चिक-
 
परिवार का कोई सदस्य आपसे कोई मदद मांग सकता है, इसलिए उसके लिए समय निकालने की कोशिश जरूर करें। आप में से कुछ लोग इस हफ्ते घर के मरम्मत कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। अपने साथी के साथ एक यादगार शाम बिताने का मौका मिल सकता है। यह किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए एक अच्छा सप्ताह है, जो आपको काफी लंबे समय से आमंत्रित कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। आपको अपने निवेश विकल्पों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है, खासकर उन योजनाओं के लिए जो अच्छा रिटर्न नहीं दे रही हैं।
 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- वॉयलेट

धनु-
 
मार्केटिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। व्यापारी और रिटेल स्टोर मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सामाजिक मोर्चे पर किसी चीज को व्यवस्थित करने के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है लेकिन यह आपकी संतुष्टि के लिए होगा। किसी का अपनी तरफ आकर्षित होना आपको इस सप्ताह उलझनभरी स्थिति में रख सकता है। आप इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर उत्पन्न किसी अप्रत्याशित स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने में सफल होंगे।
 
उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

मकर-
 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अच्छी प्रगति से स्टूडेंट्स में ज्यादा कॉन्फिडेंस बढ़ने की संभावना है। इस सप्ताह में सामाजिक मोर्चे पर आपकी काफी मांग रहेगी। आप में से कुछ लोगों का इस सप्ताह कुछ सेलिब्रिटी से मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने विकल्प खुलने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है तो ध्यान दें। धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह अनुकूल साबित होगा, कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करने और सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपका बहिर्मुखी स्वभाव कई दोस्त बनाने और सामाजिक मोर्चे पर अधिक लोगों को प्रभावित करने में मददगार रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर समय अनुकूल चल रहा है, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। इस सप्ताह किसी के बारे में सही निर्णय लेने के लिए आपको दिल से ज्यादा अपने दिमाग से काम लेना होगा। पिछला किया गया कोई निवेश फायदेमंद साबित होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्व-इनकार आपको फिट रहने और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में सक्षम बनाएगा।
 
उपाय- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी

मीन-
 
किसी बिजनेस ट्रिप फायदेमंद साबित होने की संभावना है जिससे आपको फायदे का कोई सौदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुचारु रूप से चलेगा। सामाजिक रूप से इस सप्ताह आपकी काफी मांग रहेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस करता है। सेहत को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। करियर को लेकर नए मौके मिलने की संभावनाएं हैं जिसके स्थानांतरण भी हो सकता है। धन संबंधित मामलों को लेकर इस सप्ताह आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। पढ़ाई को लेकर समय अनुकूल चल रहा है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- गुरुवार का व्रत करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- मेजेंटा


ये भी पढ़ें
महालक्ष्मी चालीसा का पाठ देगा मनचाहा आशीर्वाद