kalsarpa dosh calculator
✕

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अक्टूबर, 2025)

दैनिक राशिफल: 27 अक्टूबर 2025 का मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (14:29 IST)
मेष (Aries)
 
Today 27 October horoscope in Hindi 2025 :करियर: ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्च रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
लव: प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ खुशहाल समय बिताएंगे।
धन: अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।
उपाय: आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।ALSO READ: Chhath Vrat Rules: छठ व्रत के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए?
 
वृषभ (Taurus)
 
करियर: कार्यस्थल पी स्थिरता और मेहनत से काम करें। वित्तीय सौदों और समझौतों के लिए दिन उत्तम है।
लव: पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम रिश्ते में शांति और गहराई बनी रहेगी। 
धन: धन की बचत करने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: हाथ, गले और आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
 
मिथुन (Gemini)
 
करियर: संचार और नेटवर्किंग के माध्यम से मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेल्स के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। 
लव: खुशहाली और मस्ती का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी बातचीत हो सकती है।
धन: आय स्थिर है, लेकिन अचानक खर्च आ सकता है। समझदारी से खर्च करें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। हल्का व्यायाम करें।
उपाय: गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं।
 
कर्क (Cancer)
 
करियर: घर से जुड़े काम या व्यापार में सफलता मिल सकती है।सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 
लव: पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक बंधन मजबूत होगा।
धन: धन संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान दें। पानी से जुड़ी समस्याओं से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।
 
सिंह (Leo)
 
करियर: नौकरीपेशा को आत्मविश्वास और साहस से बड़ी सफलता मिलेगी। पुराने रुके सरकारी कामों में तेजी आएगी।
लव: रिश्ते में खुशी और प्यार बना रहेगा। पार्टनर के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
धन: आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे। आँखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: सूर्य देव को मीठा जल अर्पित करें।
 
कन्या (Virgo)
 
करियर: आपकी विश्लेषण क्षमता से अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस के छोटे कामों में सफलता मिलेगी। 
लव: लव पार्टनर की आलोचना करने से बचें। शांत और व्यावहारिक तरीके से अपनी बात रखें।
धन: आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान दें। तनाव से बचें।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।ALSO READ: Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी
 
तुला (Libra)
 
करियर: व्यापार में साझेदारी के काम में लाभ होगा। कार्यस्थल पर संतुलन और सहयोग बना रहेगा।
लव: लव लाइफ में रोमांस और खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
धन: आय अच्छी है, पर धन व्यय पर नियंत्रण रखें। खरीददारी में अति से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लें।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।
 
वृश्चिक (Scorpio)
 
करियर: कारोबार के गुप्त योजनाओं पर काम सफल होगा। करियर में रिसर्च से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
लव: प्रेम रिश्ते में गहराई महसूस होगी। अविश्वास की भावना से बचें।
धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। टैक्स और बीमा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: क्रोध को नियंत्रित करें। ध्यान करने से लाभ होगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
 
धनु (Sagittarius)
 
करियर: करियर के क्षेत्र में आज सितारे आपके साथ है। यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े काम सफल होंगे। 
लव: पार्टनर के साथ खुशहाल और आशावादी समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए उत्तम दिन है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खुशमिजाज़ महसूस करेंगे।
उपाय: पीले रंग का प्रयोग करें।
 
मकर (Capricorn)
 
करियर: आपकी मेहनत से आज अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। छात्रों की जिम्मेदारी की भावना सफलता दिलाएगी। 
लव: प्रेम संबंधों में गंभीरता बनाए रखें। पार्टनर को समय देना जरूरी है।
धन: बचत पर ध्यान दें। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
 
कुंभ (Aquarius)
 
करियर: नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर पदोन्नति का लाभ होगा। सामुदायिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
लव: आपके नए विचार प्रेम संबंध में मदद कर सकते हैं। सोशल सर्कल आपका सहयोग करेगा। 
धन: ऑनलाइन लेन-देन में धोखाधड़ी से सावधान रहे। आय बनी रहेगी, पर अचानक खर्च आ सकता है। 
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्य करेंगे। 
उपाय: मंदिर में भोजन सामग्री का दान करें।
 
मीन (Pisces)
 
करियर: सरकारी कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। 
लव: प्रेमीसंग अत्यधिक भावुकता से बचें। लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। 
धन: धन खर्च पर नियंत्रण रखें। कारोबार से आय हो सकती है। 
स्वास्थ्य: आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। मानसिक शांति सुकून देगी।
उपाय: भगवान सत्यनारायण की पूजा करें।ALSO READ: Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर कब है सूर्यास्त का समय, कैसे दें सूर्य को सांध्य अर्घ्‍य और कब करें पारण, जानिए

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख