शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra grah ka mesh rashi mein parivartan hai
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 मार्च 2023 (15:13 IST)

शुक्र का राशि परिवर्तन : 5 राशियों पर बरसेगा धन, शुक्र को अनुकूल बनाएंगे ये टिप्स

shukra ka mesh rashi mein pravesh
प्रेम, रोमांस, कला, ऐश्वर्य, श्रृंगार, रचनात्मक कार्य, धन और समृद्धि के कारक है शुक्र ग्रह ने 12 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर मीना राशि से मेष राशि में गोचर किया है। शुक्रदेव के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों की आर्थिक समस्या दूर होगी और उन्हें धन लाभ होगा। आओ जानते हैं कि क्या आपनी राशि भी है इसी में शामिल। 
 
1. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर लाभ देगा। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
 
3. तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुधार करेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। खुद का व्यापर है तो भी धनलाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए भी शुभ है।
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर नौकरी और करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार में विस्तार होगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। 
 
5. मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर नौकरी में प्रमोशन के योग बनाएगा। करियर में सफलता दिलाएगा। व्यापार में मुनाफा देगा। परिवार के साथ आनंदमय समय गुजरेगा।
 
शुक्र को अनुकूल बनाएंगे ये टिप्स
1. घर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाकर रखें।
 
2. साफ सुधरे कपड़े पहनें और इत्र लगाएं।
 
3. शुक्रवार को नदी में इत्र मिलाकर स्नान करें।
 
4. माता लक्ष्मी के मंदिर में उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
 
5. शुक्रवार को व्रत रखें और इस दिन खट्टी चीजों का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें
यदि है मंगल दोष तो मंगलग्रह मंदिर में किस तरह से होता है अभिषेक?