रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Scorpio Horoscope for the month of March
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (18:20 IST)

Vrishchik Rashi 2022 : वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

Vrishchik Rashi 2022 : वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल - Scorpio Horoscope for the month of March
Scorpio March Monthly Horoscope 2022: वर्ष के तीसरे माह मार्च में वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा मासिक राशिफल। मंथली राशिफल अनुसार वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के लिए क्या लाया है मार्च का महीना? मिलेगी खुशियां या आएगा कोई संकट। आओ जानते हैं सबकुछ।
 
 
वृश्चिक राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Scorpio Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : परिवार में और किसी तरह की परेशानी के संकेत नहीं मिल रहे हैं परंतु  इस माह आपके परिवार में यदि कोई बुजुर्ग है तो यह गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। अत: पहले से ही डॉक्टर के संपर्क में रहें। आपको किसी मामले में किसी रिश्तेदार की सहायता मिलेगी।
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं या कुछ नया करना चाहते हैं तो यह माह शुभ है। 
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए चुनौतीभरा है। किसी कार्य की असफलता के लिए बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो यह माह सामान्य है।
 
4. छात्र करियर : कॉलेज के छात्रों ने यदि समय पर कोई काम पूर्ण नहीं किया है तो नुकसान उठाना पड़ेगा। स्कूली छा‍त्रों पर परीक्षा का टेंशन हावी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप को भ्रमित किया जाएगा, जिसके चलते आपकी तैयारी पर प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने लक्ष्य पर ही ध्यान देना चाहिए।
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो यह माह आपके लिए यादगार साबित होगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होते होते रुक जाएगा। इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो किसी बात को लेकर अनबन होगी। हालांकि धैर्य से काम लिया तो मामला सुलझ जाएगा।
 
6. सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक है। आपको खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत है।