1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Do these 5 surefire remedies of Lal Kitab on the first Monday of Sawan

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

sawan somwar 2024
sawan somwar 2025: 11 जुलाई 2025 से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है और 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार रहेगा। यदि आप किसी भी तरह से आर्थिक रूप से परेशान हैं। पैसों की तंगी झेल रहे हैं या घर में गृह कलेश है तो सोमवार के दिन लाल किताब के 5 अचूक उपाय करके निश्चिंत हो जाएं। आपके घर में सुख और शांति लौट आएगी। 
 
1. पानी के लोटे का उपाय: इस दिन सिर पर भस्म का तिलक लगाएं। भस्म की तीन रेखाएं भी बना सकते हैं जिसे त्रिपुंड कहते हैं। भस्म लगाने से मन शांत होता है। यह मन की मलिनता को हटाकर मन को शांति और निर्मल करता है। यह रोग और शोक नाशक है। इसके अलावा चंद्रमा के कारण मन अशांत रहना है। गृह कलेश भी रहता है। चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें। 
 
2. कुल देवता की पूजा: मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो कुलदेवता की पूजा करें। कुल देवता और देवी की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों का समाधान होता है और सभी अटके कार्य पूर्ण होने लगते हैं। 
 
3. मिश्री और दूध के उपाय: सोमवार को पानी में मिश्री डालकर बहते पानी में प्रवाहित करें। यदि कुंडली में चंद्रमा शुभ नहीं है तो चावल, दूध, सफेद मिठाई और सफेद वस्त्र का शिवमंदिर में दान करें।
 
4. शिव मंदिर में प्रज्वलित करें दीपक: शाम के समय शिव मंदिर में घी का दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: सोमवार को शाम को या रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। दीपक ऐसा जलाएं कि वह कम से कम रात की 12 बजे तक जलता रहे।
 
5. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं: श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए उन्हें कर्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें। साथ ही हर रोज शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर ‘नमः शिवाय’ बोलते हुए शिवलिंग को गंगाजल चढ़ाएं और सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की कामना करें। साथ ही सावन मास में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन प्राप्ति का वरदान देती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चातुर्मास: जब शिव संभालते हैं सृष्टि और विष्णु लेते हैं योग निद्रा