शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Virgo Horoscope for the month of March
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 मार्च 2022 (17:52 IST)

Kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

Kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल - Virgo Horoscope for the month of March
Virgo March Monthly Horoscope 2022: यदि आपकी राशि कन्या है तो जानिए मार्च माह 2022 का ( Virgo Horoscope March 2022 ) राशिफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, परिवार, करियर और विवाह से जुड़े मामलों के बारे में संक्षिप्त जानकारी। जानिए कि कैसा रहेगा मार्च माह में आपका ( kanya Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi ) भविष्यफल।
 
 
कन्या राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Virgo Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : इस माह आपके उपर मंगल भारी है और राहु की भी दृष्‍टि है जिसके चलते क्रोध और दुर्घटना से आपको बचना होगा। हालांकि इस माह परिवार का माहौल पिछले माह की अपेक्षा और अधिक सही होगा। यदि अगले माह किसी कारण वश नहीं जा पाए हैं तो इस माह भी यात्रा के योग हैं। हालांकि घर में नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
 
 
2. व्यापार : कारोबारियों के लि यह माह सामान्य रहने वाले है। उन्हें इस माह कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ नया सोचने की जरूरत है। 
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम का अधिक बोझ होगा और काम करने में आनंद भी आएगा। कुछ नया काम भी मिल सकता है।
 
 
4. छात्र करियर : छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का है। यदि इस बार आपने पढाई में मेहनत कहीं की तो आगे समय खराब आने वाला है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहें। संगीत या कला के क्षेत्र में पढ़ रहे छात्रों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा।
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो यह समय सुखपूर्वक गुजरेगा और अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिश्ते में हैं तो अनबन होने की संभावना है और अपमान भी झेलना पड़ सकता है। 
 
6. सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह घुटनों के दर्द से परेशान करेगा। शुगर की बीमारी है तो बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती है। मानसिक तनाव बिल्कुल न लें।
ये भी पढ़ें
फुलोरिया दोज या फुलेरा दूज का क्या महत्व है? कैसे करें यह व्रत