ramcharitmanas

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (15:40 IST)
Mercury transit in Virgo 2024: बुध ग्रह 23 सितंबर 2024 सोमवार के दिन सुबह 9:59 पर कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। कन्या राशि में बुध भद्र महापुरुष योग का निर्माण करता है। इस राजयोग के चलते 5 राशियों का भाग्योदय होगा और उन्हें मिलेगा अपार लाभ। खासकर वे सभी कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित उन्नति करेंगे।ALSO READ: Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
 
1. वृषभ राशि: आपकी राशि के दूसरे घर और पंचम भाव के स्वामी बुध का पांचवे भाव में गोचर होगा। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपका समग्र कल्याण होगा। करियर में सफलता, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तगड़ा मुनाफा की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अब तक अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समस्याएं खत्म होगी।
 
2. मिथुन राशि: आपकी राशि के लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी बुध का चतुर्थ भाव में ही गोचर होगा। करियर के मोर्चे पर बात करें तो आप भाग्य के कारण मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका काम पूर्णता के साथ लोगों को समझ आएगा। पदोन्नति और प्रोत्साहन के रूप में उचित प्रशंसा भी प्राप्त होगी। कारोबारी हैं तो उच्च स्तर का मुनाफा कमाना काफी आसान रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।ALSO READ: Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय
 
3. सिंह राशि : आपकी राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का दूसरे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में सुखमय और खुशियों भरा माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कारोबाररी हैं तो सफल होने और विजय प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर हाथ लगेगा। नौकरी में उन्नति के साथ वेतनवृद्धि होगी।
 
4. धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव का स्वामी होकर दसवें भाव में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के परिणाम स्वरूप कार्यक्षे‍त्र में सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत के दम पर आप सफल होने से खुश रहेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो भी आपको दूसरी नौकरी मिलने में कठिनाइयां नहीं आएगी।ALSO READ: बुध का सिंह राशि में गोचर: 2 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

Sawan Somwar 2026: श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व जानें

अगला लेख