11 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- धनागम सुगम रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरित करें।
वृषभ- परिवार की चिंता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। कलह हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मिथुन- यात्रा लाभकारी रहेगी। धनागम होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। परिश्रम अधिक होगा। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
कर्क- अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण रहेगा। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- बकाया वसूली होगी। कानून का पालन करते रहें। यात्रा लाभकारी रहेगी। धनागम होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
कन्या- अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। कार्यसिद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
तुला- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। धन प्राप्ति होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
वृश्चिक- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
धनु- गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। प्रसन्नता रहेगी। दुर्घटनादि से बचें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
मकर- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
कुंभ- वाणी पर नियंत्रण रखें। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मीन- विवाद आदि से हानि संभव है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। निराशा हाथ लगेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।