बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  6. हर कष्ट मिटाएं मां दुर्गा के 32 नाम
Written By WD

हर कष्ट मिटाएं मां दुर्गा के 32 नाम

मां दुर्गा के 32 नामों का प्रतिदिन करें स्मरण...

32 Names of Durga in Hindi | हर कष्ट मिटाएं मां दुर्गा के 32 नाम
- आचार्य संजय

FILE


शक्ति की आराधना से सब दुखों से छुटकारा मिलता है। प्राचीन शास्त्रों में दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला (देवी दुर्गा के 32 नाम) का उल्लेख है। यदि कोई साधक मां दुर्गा के इन 32 नामों का प्रतिदिन स्मरण करें तो असीम सुख-शांति मिलती है एवं सभी प्रकार के भय दूर होते हैं।

दुर्गदारिणी नामावलिमिमां यस्तु दुर्गाया मम मानवः पठेत् सर्वभयान्मुक्तो भविष्यति न संशयः।

आगे पढ़ें मां दुर्गा के 32 नाम


FILE


दुख-परेशानी या कठिनाई के समय इन नामों का उच्चारण किया जाए तो दुख अल्प समय में ही दूर हो जाता है।

ॐ दुर्गा, दुर्गतिशमनी, दुर्गाद्विनिवारिणी, दुर्ग मच्छेदनी, दुर्गसाधिनी, दुर्गनाशिनी, दुर्गतोद्धारिणी, दुर्गनिहन्त्री, दुर्गमापहा, दुर्गमज्ञानदा, दुर्गदैत्यलोकदवानला, दुर्गमा, दुर्गमालोका, दुर्गमात्मस्वरुपिणी, दुर्गमार्गप्रदा, दुर्गम विद्या, दुर्गमाश्रिता, दुर्गमज्ञान संस्थाना, दुर्गमध्यान भासिनी, दुर्गमोहा, दुर्गमगा, दुर्गमार्थस्वरुपिणी, दुर्गमासुर संहंत्रि, दुर्गमायुध धारिणी, दुर्गमांगी, दुर्गमता, दुर्गम्या, दुर्गमेश्वरी, दुर्गभीमा, दुर्गभामा, दुर्गमो, दुर्गतारिणी।

(समाप्त)
ये भी पढ़ें
कौन है असली ब्राह्मण, जानिए