Daily Horoscope
✕

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (14:23 IST)
Jupiter will change its zodiac sign on May 1 2024 : 1 मई 2024 बुधवार को करीब एक वर्ष के बाद बृहस्पति ग्रह मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि बृहस्पति के लिए शत्रु मानी गई है। 3 मई को बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। जानिए 4 कौनसी राशियां हैं जिन्हें नुकसान हो सकता है।
ALSO READ: Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
1. वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। इससे मानसिक परेशानी और बैचेनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है इसलिए लेन देन में सावधानी रखें। यात्रा करने से बचें। सेहत और रिश्तों का ध्यान रखें।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए भी बृहस्पति का द्वादश भाव में अशुभ माना जा रहा है। इससे रिश्ते और सेहत में बिगाड़ हो सकता है। धन हानि के योग है। अनावश्यक खर्चे होंगे। किसी पर भी विश्वास न करें और सतर्क रहे, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता।
 
3. सिंह राशि : आपकी कुंडल के दशम भाव में गुरु का गोचर अशुभ मना जा रहा है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अचानक से कोई अनचाहा खर्चा हो सकता है। मान सम्मान में कमी आएगी। मानहानि भी हो सकती है, जिसके चलते मानसिक अशांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
ALSO READ: 12 साल बाद बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश, 4 राशियों के साथ क्या होगा?
4. तुला राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में बृहस्पति का गोचर होगा। बृह्सपति का यह गोचर अचानक से लाभ और हानि का संकेत है। कोर्ट कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। चोरी का भय बना रहेगा। व्यापार में रुकावट आ सकती है। नौकरपेशा हैं तो संयम से काम लें। यात्रा कष्टपूर्ण एवं असफल रहेगी। मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। मन अप्रसन्न रहेगा।
गुरु के उपाय करें:-
1. गुरुवार करें और मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें। 
2. गुरुवार के दिन केले न खाएं।
3. श्रीहरि विष्णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।
4. माथे पर केसर, चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं।
5. अपनी नाक को हरदम साफ रखें।
6. किसी भी प्रकार से झूठ न बोलें।
7. माता, पिता और गुरु का सम्मान करें।
8. गाय को हरा चारा खिलाएं।
9. मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
10. घर का ईशान कोण।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख