Hanuman Chalisa
✕

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (18:07 IST)
Graho ki parade Astrology : खगोल शास्त्र में 6 ग्रहों का आकाश में एक साथ लाइन से दिखाई देना बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह किसी बड़ी घटना का संकेत भी माना जाता है क्योंकि ग्रहों की जरा भी चाल बदले तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है।  3 जून 2024 को एक अनोखी दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना होने वाली है जिसमें 6 ग्रहों को आसमान में देखा जा सकता है। इसे ज्योतिष की भाषा में कहें तो ग्रहों की परेड के नाम से भी जाना जाता है।
ALSO READ: Astrology: 12 साल बाद गुरु के साथ शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी योग, 7 राशियां हो जाएंगी मालामाल
परेड ऑफ द प्लैनेट्स : यह एक विशेष तरह का प्लेनेटरी एलाइनमेंट होगा जिसमें 6 ग्रह आसमान में एक साथ लाइन बद्ध नजर आने वाले हैं। इसे ही परेड ऑफ द प्लैनेट्स या ग्रहों की परेड के नाम से भी जाना जाता है। यह घटना सामान्य नहीं होती है बल्कि यह बेहद ही दुर्लभ होती है। यह नजारा चंद्रमा, यूरेनस और मंगल के बीच नजर आने वाला है।
ALSO READ: Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल
ये 6 ग्रह नजर आएंगे : बृहस्पति, बुध, मंगल, शनि, यूरेनस और नेपच्यून जैसे ग्रह एक साथ नजर आने वाले हैं। पीले रंग का शनि कुंभ राशि में नग्न आंखों से नजर आएगा। नेपच्यून मीन में दूरबीन से देखा जा सकेगा। मंगल लाल रंग का नग्न आंखों से मीन राशि में नजर आएगा। इसके बाद यूरेनस, बृहस्पति, बुध पूर्वी क्षितिज पर नजर आएंगे। चमकीले रंग बृहस्पति को नग्न आंखों से देख पाएंगे। बुध को देखना कठिन होगा लेकिन यूरेनस को दूरबीन से ही देखा जा सकेगा। यह तीनों ग्रहों वृषभ राशि में मौजूद होंगे।
कहां से और कब नजर आएगा : इस परेड को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध से आसानी से देखा जा सकेगा। यानी न्यूयॉर्क से इसे आसानी से देखा जा सकता है। घटना के दिन तड़के से पहले ये ग्रह एक साथ एक सीध में नजर आएंगे।
 
कैसे देखें : ग्रहों की यह एलाइनमेंट देखने के लिए आप अच्छे किस्म का दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग कर सकते हैं।  
ALSO READ: Astrology: 12 साल बाद मेष राशि में बुध और गुरु की युति, इन राशियों की होगी खूब तरक्की
उल्लेखनीय है कि इसके बाद यह परेड 28 अगस्त को दोबारा होगी। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को, इसके बाद अगली परेड होगी 8 सितंबर 2040 को और उसके बाद 15 मार्च 2080 में यह दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना देखी जा सकेगी।
 
1. बुध सूर्य का एक चक्कर 88 दिनों में पूरा करता है
2. शुक्र 224 दिनों में और पृथ्वी 354 दिन में एक चक्कर पूरा करती है। 
3. बृहस्पति एक चक्कर पूरा करने में 11 साल से भी ज्यादा का समय लगाता है।
4. मंगल 687 दिन तो यूरेनस धरती का एक चक्कर करीब 84 साल में पूरा करता है। 
5. ऐसे में एक समय ऐसा आता है जब अपनी कक्षा में अपनी रफ्तार से घूमते हुए यह ग्रह एक सीध में आ जाते हैं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख