शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (5.11.2012)

सोमवार, 5 नवंबर 2012

आज के मुहूर्त
FILE

आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2069, शालिवाहन शक संवत- 1934, संवत्सर का नाम- विश्वावसु, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्ण, तिथि- षष्ठी सायं 4.09 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 20, नक्षत्र- पुनर्वसु रात्रि 8.00 पश्चात पुष्य, योग- साध्य रा‍त्रि 8.50 पश्चात शुभ, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चंद्रमा- मि‍थुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे दिन 1.26 मिनट पर।

दिन- शुभ।

दिन का पर्व- षष्ठी योग।

मुहुर्त- गृह प्रवेश का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें।

उपयोगी ज्ञान- चंद्रमा की अनुकूलता पाने के लिए सोमवार को चावल, शक्कर, नमक का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

शुभ समय- दिन 2.10 से 4.05, सायं 6.20 से 8.13 तक।

सुझाव- यदि आवश्यक न हो तो प्रात: 7.58 से 9.22 तक महत्वपूर्ण कार्य टालें।