मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस माह अचानक अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। अभीष्ट कार्यों की पूर्ति होगी। हालांकि बने बनाए कार्यों में कुछ शुरुआती रुकावटें आ सकती हैं, परंतु धैर्य से स्थिति आपके पक्ष में होगी। व्यावसायिक साझेदारी में स्पष्टता रखें। प्रियजन की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। इस माह आय और व्यय में असंतुलन हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। अनिद्रा और मानसिक तनाव से बचें, योग और ध्यान का सहारा लें।