वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना कानूनी मामलों में सोच-समझकर कदम रखने वाला साबित होगा। बातचीत और सौम्य व्यवहार से कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी और लंबित कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया अनुबंध करने से पहले कानूनी कागजातों की अच्छी तरह जांच करें। परिवार में संवादहीनता के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है, धैर्यपूर्वक बात रखें। वित्तीय मामलों में समझदारी से फैसले लें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गर्दन या कंधे में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है, प्राणायाम लाभदायक रहेगा।