मकर
मकर राशि के जातकों को इस माह कार्यक्षेत्र में का दबाव अधिक रहेगा, परंतु उनकी मेहनत का फल पदोन्नति और प्रशंसा के रूप में मिलेगा। जातकों की नवीन योजनाओं का इस माह विकास होगा, यश और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, सामंजस्य बनाए रखें। नए व्यापारिक रास्तों से आय के नए स्रोत बनेंगे, दूरगामी निवेश लाभ देगा। जोड़ों के दर्द या वात रोग की समस्या हो सकती है, हल्का व्यायाम करें।