dharma sangrah
✕

30 मई तक शुक्र मिथुन राशि में, क्या होगा आपकी जिंदगी में

Updated: शनिवार, 6 मई 2023 (15:58 IST)
Transit of Venus in Gemini : तुला और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह ने 2 मई 2023 की दोपहर 01:46 बजे मिथुन राशि में गोचर किया था जो अब 30 मई 2023 की शाम 07:39 बजे तक इसी राशि में रहकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस वक्त शुक्र बुध ग्रह की राशि में विराजमान है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर भाई बहनों के प्रति प्रेम को बढ़ाएगा। मित्रों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। वाद-विवाद का हल होगा। नौकरी में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। अटके या रुके कार्य पूर्ण होंगे। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र का गोचर खर्चों को बढ़ा देगा। हालांकि इसी के साथ धन लाभ भी होगा। सुख सुविधाओं पर खर्च अधिक होगा। वाद विवाद से दूर रहें। शांतिपूर्वक कार्य करें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी करेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल बनेगा। आपको समर्थन मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा और अनावश्यक यात्राओं से बचना होगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के दशवें भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके हर अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के साथ स्थानांतरण के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
तुला राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानकर से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 
 
वृश्चिक राशि : अष्टम भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। किसी ओर से संबंध रखना नुकसानदायक रहेगा। धन लाभ की संभावना है। वाद विवाद से दूर रहें। नौकरी या व्यापार में सामान्य समय रहेगा।
 
धनु राशि : सातवें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुख बढ़ाएगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद विवाद से बचकर रहना होगा। नौकरी में अच्छा माहौल मिलेगा। व्यापार में सामान्य समय रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर संबंधों में सुधार करेगा। यात्रा के योग बनेंगे। उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे। कोई संपत्ति खरीद सकते हो। नौकरी में अच्छा समय रहेगा। धर्म कर्म के कार्यो में मन लगेगा। व्यपार में सामान्य समय रहेगा। 
 
मीन राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर सुख सुविधाओं का विस्तार कर देगा। परिवार में थोड़ी बहुत समस्याएं उत्पन्न होगी। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा है। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख