here

Hanuman Chalisa

सूर्य का महा परिवर्तन, किस पर होगा क्या असर?

शनिवार, 6 मई 2023 (14:25 IST)
Sun transit in taurus 2023 : 15 मई 2023 को दोपहर 11:32 बजे सूर्यदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में परिवर्तन करेंगे। इसके बाद वे 5 जून 2023 की शाम 18:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव होगा। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के दूरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। संतान की प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशल बने और विनम्रता से पेश आएं। सेहत पर ध्यान दें। आपके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आपके स्वभाव को बदलेगा। दांपत्य जीवन के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। अहम के टकराव के चलते पारिवार में तानाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सुखी की वस्तुएं खरीदने का योग बनेगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर आपकी मुश्‍किलें बढ़ा सकता है। परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। स्थानांतरण की संभावना है।
 
कर्क राशि : आपके राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। रुके अटके कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होंगी। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में सूर्य का गोचर आपको प्रभावशाली बनाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  
 
कन्या राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
तुला राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में निवेश करने से बचें और नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें। किसी से भी वाद विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि नौकरीपेशा के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके शत्रुओं के लिए ठीक नहीं है। हालांकि आपमें भी क्रोध बढ़ सकता है। कार्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिले सकता है।
 
मकर राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर नौकरीपेशा और छात्रों के लिए शुभ रहेगा। रिश्तों को लेकर भी यह समय अच्‍चा साबित होगा। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।  
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर आपमें अहम बढ़ा सकता है। इससे आपके पारिवारिक रिश्तों पर असर विपरीत पड़ेगा। हालांकि आपको परिवार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वाहन सुख मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ा देगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सपलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में लाभ होगा। नौकरीमें सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। हालांकि आपके संबंध आपके भाई-बहनों से बिगड़ सकते हैं।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख