suvichar

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Vasuman yoga : वसुमति योग में जन्मा जातक बनता है करोड़पति

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 6 मई 2024 (11:46 IST)
Vasumati or Vasuman yoga
Effect of vasumathi yoga: कुंडली में ग्रहों, ग्रहों की युति, भाव और राशियों के संयोग से करीब 300 से ज्यादा शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जैसे गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश योग, मालव्य योग, हंस योग, रूचक योग, बुधादित्य योग आदि। इसी प्रकार एक योग का नाम है वसुमति योग। यह योग कैसे बनता है और क्या है इसका प्रभाव? आओ जानते हैं।
 
कैसे बनता है वसुमति योग?
इस योग को वसुमति या वसुमन योग कहते हैं। यह योग तब बनता है जब शुभ ग्रह लग्न या चंद्रमा से उपचय घरों (3,6,10,11) पर विराजमान होते हैं। उपचय भाव में कोई भी ग्रह अच्छे परिणाम देता है, शुभ ग्रहों के साथ तो और भी अधिक। वसुमति योग का कारण बनने वाले शुभ ग्रह बृहस्पति, बुध, चंद्रमा और शुक्र हैं।
ALSO READ: Gajkesari Yog : गजकेसरी योग क्या होता है, कुंडली का सबसे बलवान योग कैसे बदलता है भाग्य
वसुमति योग का प्रभाव क्या है?
 
तिष्ठेयु: स्वगृहे सदा वसुमति द्रव्याण्यनल्पान्यपि ।
क्षमेश: स्यादमले धनि सुतयश: सपद्युतो नीतिमान् ।
 
वसुमति या वसुमन योग धन पैदा करने वाले योगों में से एक है, क्योंकि वसुमत का अर्थ है धनवान। यह भौतिक सुखों और धन को बढ़ा देता है। इस योग की शक्ति आपको स्वतंत्र और धनवान बना सकती है। परिश्रम का पूर्ण फल मिलता है। इस योग में जन्मा जातक योग और कार्य में निपुण होता है। यह योग फालतू के खर्चों से मुक्ति दिलाता है और समृद्धि को बढ़ाता है। ऐसा जातक धनवान होकर दूसरों की मदद भी करता है। 
ALSO READ: कुंडली में कोटिपति योग क्या है, किस प्रकार बनता है जातक करोड़पति
साहस, जिम्मेदारी और समझदारी के साथ जातक आगे बढ़ता है और मान सम्मान प्राप्त करता है। यदि कुंडली में दरिद्र योग हो तो वसुमती योग की उपस्थिति से इसके दुष्प्रभाव नष्ट हो सकते हैं। यह कई छोटी यात्राओं का संयोग बनाता है जिससे धनलाभ होता है। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आपके कर्म अच्‍छे है तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आप सफल होते जाते हैं।
ALSO READ: कुंडली में है केमद्रुम योग तो कंगाल बना देगा, तुरंत करें 5 उपाय

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख