dharma sangrah

02 फरवरी 2026 को होगा शुक्रोदय, समस्त शुभ कार्य होंगे प्रारंभ

Updated: शनिवार, 31 जनवरी 2026 (16:25 IST)
Shukra Uday effects: हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभकार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुण्डन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि वर्जित रहते हैं।ALSO READ: February Monthly Horoscope 2026: फरवरी माह 2026 का मासिक राशिफल, जानिए 12 राशियों का क्या होगा हाल
 
शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में गुरु एवं शुक्र के तारे का उदित स्वरूप होना बहुत आवश्यक है। गुरु व शुक्र के तारे के अस्त होने पर किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं बनते।
 
इसी क्रम में आगामी 02 फरवरी फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा दिन सोमवार को शुक्र का तारा पश्चिम दिशा में उदित होगा। शुक्रोदय होने के साथ ही विगत एक माह से चला आ रहा विवाह आदि शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा एवं विवाह, मुण्डन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि शुभ कार्य पुन: प्रारंभ हो जाएंगे।
 

17 फरवरी को होगी भौमवती अमावस्या-

 
हमारे शास्त्रों में भौमवती अमावस्या को अति दुर्लभ एवं पवित्र मुहूर्त माना गया है। दुर्गा सप्तशती में भौमावस्या के दिन मां दुर्गा की आराधना करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति एवं अनंत पुण्यफल के प्राप्त होने का वर्णन मिलता है। आगामी 17 फरवरी को भौमवती अमावस्या है। भौमवती अमावस्या के आशय है कि जिस दिन मंगलवार के दिन अमावस्या होती है उसे 'भौमवती अमावस्या' या 'भौमावस्या' कहा जाता है। 
 
यह देवी आराधना के लिए एक अत्यंत दुर्लभ व पवित्र मुहूर्त माना जाता है। भौमवती अमावस्या के दिन देवी आराधना करने से साधक को अनं‍त गुना पुण्यफल की प्राप्ति होती है एवं उसके समस्त कष्ट एवं बाधाएं दूर होती हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
ALSO READ: मकर राशि में ग्रहों का भारी जमावड़ा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख