• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. thursday upay ke fayde
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 27 जून 2024 (13:15 IST)

गुरुवार का व्रत रखने के 10 फायदे

Thursday
Highlights 
 
* गुरुवार को व्रत रखने के फायदे जानें। 
* हिन्दू धर्म में गुरुवार का व्रत महत्व।
Thursday vrat ke fayde : हिन्दू धर्म में गुरुवार को रविवार से भी श्रेष्ठ और पवित्र दिन माना गया है। गुरुवार के देवता, ब्रह्मा, देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि विष्णु जी है। गुरुवार की दिशा ईशान है और ईशान में ही देवताओं का स्थान माना गया है। 
 
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यह दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह व्रत बृह्सपति ग्रह को मजबूत करके भाग्य, शिक्षा और धन के स्थान के स्थान को मजबूत करते है। अतः गुरुवार के दिन व्रत रखने से बहुत फायदे मिलते हैं... 
 
1. गुरुवार व्रत रखने से जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, पाप से मुक्ति मिलकर पुण्य लाभ प्राप्त होता है।
 
2. इस दिन व्रत रखने रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं।
 
3. गुरु लंबी आयु प्रदान करता है। अत: गुरुवार व्रत करना अच्छा रहता है। 
 
4. गुरुवार का व्रत रखने से धन संबंधी समस्या समाप्त हो जाती है।
 
5. गुरुवार का व्रत रखने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होकर आसानी से विवाह होता है और वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है। 
 
6. गुरुवार का व्रत रखने से कुंडली में यदि अल्पायु योग है तो वह समाप्त हो जाता है।
 
7. उथली व छिछली मानसिकता वाले व्यक्तियों को बृहस्पतिवार का उपवास अवश्य रखना चाहिए।
 
8. गुरुवार का व्रत रखने से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होती है और पढ़ने में मन लगता है।
 
9. गुरुवार का व्रत रखने से जातक मान सम्मान और उच्च पद प्राप्त करता है।
 
10. गुरुवार का व्रत रखने से जातक की कुंडली का पितृदोष समाप्त हो जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 
ये भी पढ़ें
जगन्नाथ पुरी में कितने देवी-देवता विराजमान हैं, कौन हैं यहां के रक्षक देव