Daily Horoscope
✕

shattila ekadashi 2025: षटतिला एकादशी व्रत 2025 का पारणा मुहूर्त क्या है?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (16:07 IST)
Shattila ekadashi puja and parana time : षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है तथा इस दिन तिल का दान करने का बहुत महत्व है। इस दिन तिल के उपयोग से आयु वृद्धि होकर पापों तथा रोगों से मुक्ति मिलती है। मान्यतानुसार इस दिन खासकर तिल का दान करने से मन शांत होता है तथा जीवन में खुशहाली आती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2025 में माघ मास की षटतिला एकादशी 25 जनवरी, शनिवार के दिन मनाई जा रही है।ALSO READ: षटतिला एकादशी की पौराणिक कथा
 
धार्मिक मान्यतानुसार षटतिला एकादशी के दिन गाय को तिल-गुड़ या इससे बने लड्‍डू तथा घास खिलाने के बाद पानी पिलाने का बहुत महत्व है। इससे पितृगण प्रसन्न होकर जीवन के समस्त सुखों का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही इस दिन तिल के साथ दक्षिणा में कुछ पैसे भी देने की मान्यता है।ALSO READ: Shattila Ekadashi: 2025 में कब है षटतिला एकादशी, क्यों मनाई जाती है?

तिल के लड्‌डू बनाकर उसमें 1 या 2 रुपए अथवा अपर्न सामर्थ्यनुसार सिक्के रखकर लड्‍डू बनाने के पश्चात तीर्थ स्थान और पुरोहितों को दान देना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, यह एक तरह का गुप्त दान है, इससे जीवन के सभी संकट दूर होकर शुभता प्राप्त होती है।ALSO READ: Shattila Ekadashi: 2025 में कब है षटतिला एकादशी, क्यों मनाई जाती है?
 
आइए यहां जानते हैं षटतिला एकादशी व्रत पर पारण मुहूर्त क्या है?
 
शनिवार, 25 जनवरी 2025 को षटतिला एकादशी
 
माघ कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत- 24 जनवरी, 2025 को शाम 07 बजकर 25 मिनट से, 
एकादशी का समापन- 25 जनवरी, 2025 को रात्रि 08 बजकर 31 मिनट पर। 

षटतिला एकादशी पारण का शुभ समय जानें : 
 
षटतिला एकादशी पारण/ व्रत तोड़ने का समय- 26 जनवरी, रविवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक।
पारण तिथि के दिन द्वादशी का समापन- रात्रि 08 बजकर 54 मिनट पर।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: षटतिला एकादशी व्रत में क्या है तिल का महत्व?
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

अगला लेख