biodatamaker
✕

प्यार, पैसा, प्रगति, प्रभाव, पराक्रम और प्रतिष्ठा के लिए रोज खुद से कहें ये 3 बातें

Updated: सोमवार, 15 अगस्त 2022 (22:29 IST)
प्यार, पैसा, पावर, प्रगति, प्रभाव, पराक्रम और प्रतिष्ठा हम में से किसे नहीं चाहिए... आइए जानते हैं बिना किसी बड़े उपाय के हम खुद से ऐसी कौन सी बात बोलें जो हमें ये सब चीजें दे सकती हैं...  
 
संवाद नंबर 1 
1.बिस्तर से उठते ही आपको अपने आप से जो सबसे पहली बात बोलनी है वह यह कि मैं एक चुंबक हूं और प्यार, पैसा, पावर, प्रगति, प्रभाव, पराक्रम,प्रशंसा,प्रसन्नता,प्रमोशन,प्रॉपर्टी और प्रतिष्ठा सब मेरी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती, कर मूले तू गोविंदम प्रभाते कर दर्शनम बोलने से सारा दिन अनुकूल रहता है। 
 
हमारी परंपरा में यह बात कही जाती है कि सुबह उठते ही जो शब्द सबसे पहले बोला जाता है वह सारा दिन हमारे व्यक्तित्व और दिन से जुड़ जाता है। इसलिए पहला वाक्य या शब्द सबसे शुभ, अच्छा, सकारात्मक, मंगलकारी और पवित्र ही बोलना चाहिए। इसीलिए भगवान का नाम लेना सबसे अधिक उत्तम है। 
 
हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी वस्तु को पैर से स्पर्श नहीं करना चाहिए, धरती हमारी माता है और उन्हें पैर लगाने से दोष होता है अत: हम सुबह उठकर धरती पर पैर रखने से पहले बोलते हैं। समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मंडिते। विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यं पाद स्पर्शं क्षमस्व मे पृथ्विया... कुछ लोग इसे ऐसे भी पढ़ते हैं- 
 
समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मण्डले, विष्णु पत्नी नमोस्तुभ्यं पाद: स्पर्श क्षमस्वमे। 
 
बहरहाल हम बात कर रहे हैं कि अगर आप कोई श्लोक, मंत्र या उपाय नहीं जानते हैं तो हमें अपने आप से 21 दिनों तक कुछ ऐसा कहना है कि हमारा भाग्य जाग्रत हो जाए और दुनिया की सारी अच्छी चीजें हमसे आकर्षित होने लग जाए चाहे वह धन संपदा हो या व्यक्ति... तो अब आपको अपने आप से अगला वाक्य कहना है कि- 
 
संवाद नंबर 2
मेरी जिंदगी से टॉक्सिक लोग दूर जा रहे हैं और अच्छे सकारात्मक विचारों वाले शुभचिंतक मेरी करीब आ रहे हैं, मैं चुंबक होता जा रहा हूं, या होती जा रही हूं... 
 
संवाद नंबर 3 
मैं हर दिन बेहतर से बेहतरीन होता जा रहा हूं, बेहतरीन होती जा रही हूं, मेरे रिश्तों में प्यार है, मैं सबसे और सब मुझसे प्यार करते हैं। आज का दिन मेरे लिए यादगार, शानदार और जानदार है... मैं आज प्रसन्न हूं.... 
 
कोई मंत्र नहीं, कोई उपाय नहीं बस आपको अपने आप से बातें करनी है, अपने आप के साथ ब्रह्मांड की हर चीज से यह कहना है कि आप जिंदगी को प्यार करते हैं और अच्छी बातें अपने जीवन में शामिल करने के लिए तैयार है। जीवन में चमत्कार चाहते हैं तो इन 3 बातों को आजमा कर देखें... 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख