dharma sangrah
✕

अगर आपको भी आते हैं सपनों में घर, तो जीवन पर होगा ऐसा असर, पढ़ें 13 रोचक बातें

Updated: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (10:09 IST)
हम में से हर व्यक्ति अनेक सपने संजोए रहता है और सपनों में ज्यादातर हम वही देखते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन की किसी घटना या स्‍थान से संबंधित होते हैं। सपनों की दुनिया भी काफी सूक्ष्म है। 
 
सपने देखने के क्रम में ऐसे स्थान या दृश्य दिखाई पड़ते हैं जिसे हमने अपने दैनिक जीवन में नहीं देखा हो। इस प्रकार के आधार पर हम अपने जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं। वास्तु से संबंधित वस्तुओं या स्थान का स्वप्न देखना आपके ऊपर क्या असर डालता है, जानिए-
 
* सपने में अगर आप किसी नए शहर में प्रवेश कर रहे हों तो इसका अर्थ यह है कि आपकी आकांक्षाएं पूर्ण होंगी। 
 
* सपने में बचपन या पैतृक घर का दरवाजा दिखना आने वाले दिनों में खुशियां आने और गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति का पूर्व संकेत भी है। 
 
* उजाड़, भग्न या टूटे-‍फूटे मकान देखने का अर्थ यह होता है कि आपको व्यवसाय में हानि, स्वास्थ्य में गिरावट या प्यार में धोखा हो सकता है। 
 
* सपने में यदि आप कोई बहुमंजिला इमारत देखते हैं, जिसके सामने हरा-भरा लॉन भी हो तो आपके जीवन में वैभव तथा संपन्नता के आसार हैं।
 
* सपने में आप अपने घर में ही उड़ रहे हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि निकट भविष्य में आप विदेश यात्रा या लंबी यात्रा पर जाएं और वह यात्रा आपके लिए बेहद लाभदायक हो। 
 
* यदि सपने में आप फैक्टरी या दुकानों की कतारें देखते हैं तो इसका अर्थ यह हुआ कि आप किसी नए व्यवसाय में संलग्न हो सकते हैं।
 
* सपने में अगर आप मकानों की कतारें देखते हैं तो आपकी संपन्नता में वृद्धि हो सकती है और आप अपनी स्थिति से संतुष्ट हो सकते हैं। 
 
* इस क्रम में यदि आप बहुमंजिला इमारतों की कतारें देखते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह संकेत दे रहा है कि आपने शायद ऐसी आकांक्षाएं पाल रखी हैं, जो पूरी नहीं हो सकतीं।
 
* यदि सपने में आप कोई बड़ा शहर देखते हैं तो ये आपकी आकांक्षाओं की विशालता को प्रदर्शित करते हैं। 
 
* सपने में अगर आप नया मकान देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके पेशे में निकट भविष्य में परिवर्तन संभव है। 
 
* सपने में जलते हुए शहर का दिखना भविष्य में दरिद्रता दे सकता है। इसी प्रकार सपने में किसी प्रवेश द्वार का दिखना यह बताता है कि अनजाने में जिस व्यक्ति से आप डर रहे हैं, वह आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाएगा।
 
*  यदि आप कोई ऐसा द्वार देखते हैं जिसमें भीड़ के साथ आप भी प्रवेश कर रहे हैं, तो यह संकेत मिलता है कि किसी काम को लेकर आपके द्वारा किए गए कार्य में सफलता संदिग्ध है।
 
* सपने में कोई बड़ा सा प्रवेश द्वार खुलता हुआ दिखाई दे तो समझें कि कोई बहुत ही बड़ी आश्चर्यजनक सफलता आपको मिलने वाली है। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

25 October Birthday: आपको 25 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

13 नवंबर तक वक्री रहेंगे बुध: इन 5 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगा तरक्की का रास्ता!

अगला लेख