सम्बंधित जानकारी
- दिशा पटानी की तरह बला की खूबसूरत हैं उनकी बहन, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कर रही हैं देशसेवा
- मैं जिसकी हर बात मानती थी, उस पर मुझे विश्वास नहीं करना था: सोमी अली
- करिश्मा तन्ना ने लगाया हॉटनेस का तड़का, लाइक्स की हुई बौछार
- फिल्म जोधा अकबर ने 13 साल किए पूरे, रितिक रोशन ने यादें की ताजा
- सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी' करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या
रणवीर शौरी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन
कई बॉलीवुड सेलेब्स अब भी कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर ये जानकारी दी है।
रणवीर शौरी ने ट्वीट कर बताया, 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।' एक्टर के ट्वीट के बाद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
I have tested positive for #COVID19. Symptoms are mild. Am quarantining.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) February 17, 2021
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक हफ्ते से बढ़ोतेरी देखी जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। खासतौर से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
रणवीर शौरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अंग्रेजी मीडियम और लूटकेस जैसी फिल्मों में नजर आए। रणवीर शौरी को कई वेब सीरीज में भी देखा गया है। वह जल्द ही मेट्रो पार्क 2 में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज इरोस नाउ पर स्ट्रीम होगी।
