dipawali
✕

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

Updated: शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (15:34 IST)
Rakhi 2025 date and time: श्रावण मास के आते ही एक ओर जहां ग्रीष्म ऋतु से उत्तप्त धरा बारिश की बूंदों से भीगकर सौंधी सुगंध बिखेरने लगती है वहीं दूसरी ओर इस पवित्र-पावन माह में अनेक व्रत-त्योहारों का आगमन मन को प्रफ़ुल्लित व प्रमुदित कर देता है। ऐसा ही प्रेमपगा त्योहार है रक्षाबंधन, जब बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी रक्षा का वचन लेती हैं।ALSO READ: क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? कब रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए सबकुछ
 
रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष श्रावण की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व दिनांक 09 अगस्त 2025, दिन शनिवार पूर्णिमा को मनाया जावेगा।

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए रक्षाबंधन के श्रेष्ठ मुहूर्त का उल्लेख कर रहे हैं जिनमें रक्षाबंधन किया जाना श्रेयस्कर रहेगा-
राहुकाल- प्रात: 09:00 बजे से 10:46 तक (वर्जित)
 
रक्षाबंधन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त मुहूर्त-
- मध्यान्ह- 02:02 से 05:17 तक
- सायंकाल- 06:55 से 08:18 तक
- रात्रि- 09:40 से 12:24 तक।
 
अभिजित मुहूर्त- 
अपराह्न- 11:58 से 12:50 तक।
 
रक्षाबंधन के दिन नहीं रहेगी भद्रा-
इस वर्ष भद्रा का उदय 08 अगस्त 2025 मध्याह्न 02 बजकर 13 मिनट से होकर अर्द्धरात्रि 01 बजकर 53 में (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 09 अगस्त) दिन शनिवार को होगा। अत: दिनांक 09 अगस्त 2025 दिन शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई प्रभाव नहीं होगा। 
 
ज्योतिषाचार्य पं. हेमन्त रिछारिया ने बताया कि इस बार प्रतिवर्षानुसार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। शास्त्रानुसार भद्रा में रक्षाबंधन करना वर्जित है। रक्षाबंधन सदैव भद्रा उपरांत किया जाना चाहिए, लेकिन इस वर्ष भद्रा का उदय 08 अगस्त 2025 मध्याह्न 02 बजकर 13 मिनट से होकर अर्द्धरात्रि 01 बजकर 53 में (अंग्रेजी कैलेण्डर अनुसार 09 अगस्त) अस्त होने के कारण रक्षाबंधन पर्व में कोई व्यवधान नहीं होगा!ALSO READ: इस बार 11 दिन पहले मनेगा रक्षाबंधन का पर्व और साल 2026 में 20 दिन देरी से आएंगे ये त्योहार
 
रक्षाबंधन के दिन पंचक भी बाधा नहीं बनेंगे:  ज्योतिषाचार्य पं हेमन्त रिछारिया ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर पंचक भी बाधक भी नहीं बनेंगे। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पंचक का प्रारंभ दिनांक 09 अगस्त 2025 की अर्द्धरात्रि (अंग्रेजी कैलेण्डर अनुसार 10 अगस्त) को 02 बजकर 11 मिनट से होगा। अत: इस वर्ष रक्षाबंधन के पुनीत-पावन पर्व पर मुहूर्त में पंचक का भी कोई अवरोध नहीं होगा। वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग आया है जब रक्षाबंधन एवं श्रावणी उपाकर्म के दिन भद्रा एवं पंचक दोनों का ही प्रभाव नहीं होगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: रक्षा बंधन का त्योहार कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त


लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अक्‍टूबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख