ramcharitmanas
✕

आकाश में नजर आएगा ग्रहों का महाकुंभ, 7 ग्रह होंगे एक ही सीध में, इस प्लैनेट परेड को कहां से देख सकते हैं?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2025 (15:14 IST)
planet parade 2025 dates in india: अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएं समय-समय पर देखने को मिलती हैं उनमें से एक है 'प्लैनेट परेड'। यह परेड देखना बहुत ही दुर्लभ है। कई सालों बाद यह नजर आती है। 21 जनवरी की रात से यह नजारा आकाश में दिखाई देने लगेगा। 25 जनवरी 2025 की रात इसे विशेष रूप से देखा जा सकता है। सूर्य का चक्कर लगाते हुए एक 7 ग्रह एक ही सीध में आ जाएंगे बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ नजारा 396 अरब साल बाद देखने को मिलेगा। इसे अंतरिक्ष का महाकुंभ भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में कई ग्रह एक साथ होंगे, जिनमें 21 से 25 जनवरी को 8 ग्रहों का एक साथ होना तथा 28 फरवरी को 7 ग्रहों का एक साथ होना शामिल है।
 
कौनसे ग्रह होंगे एक ही सीध में?
बताया जा रहा है कि शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल ग्रह होंगे एक ही सीध में। इन ग्रहों की परेड को आप विशेष स्थान से अपनी आंखों से देख सकते हैं। अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टार वॉक के मुताबिक, 21 जनवरी को यह परेड सूरज ढलने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। जब शुक्र, शनि, बृहस्पति, मंगल, नेपच्यून और यूरेनस एक लाइन में आ जाएंगे। यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा, क्योंकि ये दोनों ग्रह धरती से ज्यादा दूरी पर हैं। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखेंगे। इस आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल रहेंगे। 
 
कब से कब तक नजर आएगी यह परेड?
21 जनवरी से 26 जनवरी तक यह परेड चलेगी। 25 जनवरी को इसे विशेष रूप से देखा जा सकता है। इसके बाद 20 फरवरी को होने वाली परेड में बुध भी शामिल हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड को भारत में 21 जनवरी से 13 फरवरी तक देखा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को यह परेड खत्म हो जाएगी। 
 
कब देख सकते हैं ये परेड?
इस परेड को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का है।
कहां से नजर आएगा यह नजारा?
इसे घरों की छत, ऊंची बिल्डिंग और किसी ऊंचे स्थान से भी देख सकते हैं। प्लैनेट परेड को देखने के लिए शहर से दूर या किसी अंधेरे वाली जगह पर जाना चाहिए। जहां आसमान साफ नजर आता हो। भारत में उत्तराखंड के नैनीताल स्थित एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की संस्था अपनी एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में 3 दिवसीय 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें 25 जनवरी की रात इस घटना को लोगों को दिखाया जाएगा। नैनीताल से लगभग 10 किमी की दूरी पर बाल्दियखान में एस्ट्रोवर्स ऑब्जर्वेटरी स्थित है। 
 
एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एजुकेशन ऑफिसर दीक्षिता ने बताया कि 25 जनवरी को 'प्लेनेटरी अलाइनमेंट' होने वाली है, जिन्हें आप टेलीस्कोप की मदद से एक स्थान से सभी ग्रहों को एकसाथ देख सकते हैं, लेकिन आप भी इस घटना को अपनी खुली आंखों से देखना चाहते हैं तो एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में आकर इन सभी ग्रहों को देख सकते हैं। इसके लिए आप www.astrostops.com पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

Weekly Horoscope: 19 अक्‍टूबर से 25 अक्‍टूबर 2026 का भविष्यफल, मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का तुला राशि में गोचर 2026: जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर, किसकी चमकेगी किस्मत?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 19 से 25 अक्टूबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख