Hanuman Chalisa

2025 में राहु-केतु के गोचर से पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तगड़ा मुनाफा होगा

WD Feature Desk
गुरुवार, 27 जून 2024 (15:22 IST)
Rahu Ketu transit 2025: 18 मई 2025 को राहु ग्रह बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ में राहु के जाने से देश दुनिया हलचल और तेज हो जाएगी। राहु और केतु एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं। केतु सिंह राशि में गोचर करेगा। गुरु की राशि में राहु शांत अवस्था में रहता है परंतु अब जब वह शनि की राशि में प्रवेश करेगा तब बहुत बलशाली हो जाएगी। कुंभ में राहु के जाने से देश दुनिया हलचल और तेज हो जाएगी लेकिन इन राशियों को तगड़ा लाभ होगा। इनकी किस्मत चमक जाएगी।ALSO READ: आपको शनि, राहु-केतु के दुष्‍प्रभाव से बचाएंगे ये 6 सरल प्रयोग
 
मिथुन राशि: राहु के कुंभ में गोचर से आपको लाभ होगा। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेागा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होंगे। हालांकि आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति नहीं तो वेतनवृद्धि तय है। पारिवार में खुशीका माहौल बना रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबारी बड़ा मुनाफा कामाने में कामयाब होंगे।
 
मकर राशि : राहु के कुंभ में जाने से आपको अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा जिसके चलते आर्तिक तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है। मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में नए अवसर भी प्राप्त होंगे। कारोबारी हैं तो मुनाफा बड़ जाएगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आपको सफलता हासिल होगी। ALSO READ: Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
 
कुंभ राशि : आपकी राशि शनिदेव के आधिपत्य की राशि है और राहु तो शनिदेव का अनुचर है जो इस वक्त लग्न भाव में रहकर आपको लाभ पहुंचाएगा। ऐसे में कुंभ राशि में राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतनवृद्धि तय है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भौतिक सुख और साधनों के विस्तार होगा। आपकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो बहुत अच्छा लाभ दिलाएगा। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ALSO READ: घर में किस जगह पर होता है राहु और केतु का स्थान
 

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

अगला लेख