sundarkand

नौकरी और ग्रहों का गहरा है संबंध, जानिए कौन से ग्रह बनाते हैं नौकरी के योग

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (15:43 IST)
ज्योतिष से भविष्य संवारा जा सकता है, यह कोई अतिशयोक्ति नहीं वरन सत्य है। दरअसल, ज्योतिष भविष्य नहीं बताता, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन से जातक के भविष्य में घटने वाले शुभ-अशुभ योग-संयोग के बारे में अवगत कराता है। इसके अनुरूप अगर सावधानी बरती जाए तो निश्चित ही फायदा होता है। यह लगभग वैसा ही है, जैसे मौसम की भविष्यवाणी करना। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के प्रभाव प्रतिकूल या अनुकूल हो सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं कि किस ग्रह की महादशा और अंतरदशा में जातक को नौकरी या रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। 
 
नौकरी के लिए उत्तम दशाएं - 
 
* लग्न के स्वामी की दशा और अंतरदशा में 
* नवमेश की दशा या अंतरदशा में 
* षष्ठेश की दशा या अंतरदशा में 
* प्रथम, षष्ठम, नवम और दशम भावों में स्थित ग्रहों की दशा या अंतरदशा में 
* राहु और केतु की दशा या अंतरदशा में
* दशमेश की दशा या अंतरदशा में
* द्वितीयेष और एकादशेष की दशा में 
 
नवम भाव भाग्य का भाव माना जाता है। भाग्य का बलवान होना अति आवश्यक है अतः नवमेश की दशा या अंतरदशा में भी नौकरी मिल सकती है। 
 
छठा भाव प्रतियोगिता का भाव माना जाता है। दशम भाव से नवम अर्थात भाग्य और नवम भाव से दशम अर्थात व्यवसाय का निर्देश करता है अतः षष्ठेश की दशा या अंतरदशा में भी नौकरी मिल सकती है। जो ग्रह प्रथम, षष्ठम, नवम और दशम में स्थित हों वे भी अपनी दशा या अंतरदशा में नौकरी दे सकते हैं। 
 
- आचार्य डॉ. संजय 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख