biodatamaker
✕

क्या 9 सितंबर 2025 को यात्रा करना पड़ सकता है भारी, दुर्घटना के हैं प्रबल योग

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (18:50 IST)
Be careful on 9 September 2025: वैसे तो यह वर्ष 2025 घटना और दुर्घटनाओं का साल ही माना जाएगा। हर दिन सामूहिक रूप से सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है। कहीं बादल फटने से, कहीं विमान दुर्घटना में, कहीं आगजनी, कहीं युद्ध, कहीं सड़क दुर्घटना में, कहीं आतंकी घटना में तो कहीं भूकंप और सुनामी के चलते लोग मारे जा रहे हैं।
 
षडाष्टक योग: वर्तमान में भी दुर्योग चल रहे हैं। शनि वक्री है। बृहस्पति अतिचारी हैं। 28 जुलाई 2025 से 13 सितंबर तक राहु और मंगल का षडाष्टक योग बना हुआ है जो कि घटना दुर्घटना, युद्ध, आगजनी और हादसों को अंजाम देने वाला योग है। इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। षठाष्टक योग अर्थात जब कोई ग्रह एक दूसरे से छठे या आठवें भाव में विराजमान हो तो उसे षडाष्टक योग कहते हैं। 
 
समसप्तक योग: मीन में विराजमान शनि ग्रह के साथ मंगल का समसप्तक योग भी बना है जो 13 सितंबर तक रहेगा। इसके चलते लोगों में अनावश्‍यक असंतोष और क्रोध बढ़ गया है। वाहन दुर्घटना और युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके चलते अप्रत्याशित घटनाओं का खतरा बना रहेगा। 
 
9 सितंबर 2025 की तरीख है सबसे घातक: वैसे तो शनि और मंगल का समसप्तक योग और मंगल एवं राहु का षडाष्टक योग 13 सितंबर तक रहेगा लेकिन कुछ ज्योतिष बता रहे हैं कि 9 सितंबर की तारीख पर यह योग प्रबल रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 सितंबर 2025 को मंगल ग्रह का संबंध राहु से बनने का योग है। जब मंगल और राहु का संयोग होता है तो इसे ज्योतिष में अंगारक योग कहा जाता है। इसके चलते अचानक से होने वाली घटना, दुर्घटना और हादसे बढ़ जाते हैं। 
 
9 नंबर का संयोग: अंक ज्योतिष के अनुसार, 9 अंक बहुत ही शक्तिशाली और उग्र होता है। जब यह अंक एक साथ तीन बार आता है यानी कि तारीख 9, महीना 9, साल 9 तो इसकी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। 09/09/2025 वर्ष का जोड़ भी 9 ही आएगा।... 9 नंबर मंगल का माना गया इसलिए इसे इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल और राहु कमजोर होंगे उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए 9 सितंबर 2025 के दिन कहीं भी यात्रा न करें और भीड़-भाड़ से बचें। यदि जाना जरूरी है तो राहु काल का समय अर्थात दोपहर 03:26 से 04:59 के बीच और प्रदोषकाल का समय टाल दें। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

21 October Birthday: आपको 21 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख