28 जुलाई से मंगल और राहु का षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए खतरनाक
Rahu mangal shadashtak rashifal 2025: जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे या आठवें भाव में होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। यह एक अशुभ योग है जो अमंगलकारी घटनाओं को जन्म देता है। 4 अप्रैल को जब मंगल ने कर्क में गोचर करके मीन के राहु के साथ षडाष्टक योग बनाया था जो 7 जून तक बना रहा। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की घटना घटी। अब 28 जुलाई 2025 को मंगल कन्या में गोचर करेगा जहां पहले से कुंभ में विराजमान राहु के साथ उसका फिर से षडाष्टक योग बन रहा है। यह योग 13 सितंबर तक बना रहेगा। इस दौरान 4 राशियों को संभलकर रहना होगा। बड़ा खतरनाक योग है ये।
1. मिथुन राशि: मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के चौथे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में मिथुन राशि वालों को घरेलू मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी से भी वाद विवाद न करें। अनावश्यक खर्चे होंगे। साज सजावट पर खर्च होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यस्थल पर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। यदि सावधानी नहीं रखते हैं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
2. तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में तुला राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान नहीं देंगे तो कोई गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। विदेश से जुड़े मामले में मानसिक तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आप 13 सितंबर तक सोच समझकर ही कार्य करें।
3. धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर दसवें भाव में होने जा रहा है। वैसे तो दसवें भाव का मंगल उच्च का होता है परंतु षडाष्टक योग होने के कारण धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल में नौकरी और व्यापार दोनों ही आते हैं। यानी कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचे और सोच समझकर लेन देन करें। अपने कार्य पर ही फोकस रखें और पहले से ज्यादा मेहनत करें।
4. मकर राशि: मंगल का गोचर नौवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में मकर राशि वालों को व्यर्थ की यात्रा करने से बचना चाहिए। यात्रा को टालना ही बेहतर होगा क्योंकि आपको चोट आदि लगने की संभावनाएं हैं। यदि जरूरी हो तो ही यात्रा करें और वह भी पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
5. मीन राशि: मंगल का गोचर मीन राशि वालों के सातवें भाव में होने जा रहा है। मीन राशि के जातकों को अपने संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को लेकर सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का विवाद न करें। धैर्य और समझदारी से काम लें। इसी के साथ ही साझेदारी के व्यापार में भी सावधानी से रहें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।