sundarkand
✕

अनुष्‍का और विराट के बेटे अकाय की कुंडली में बना राजयोग, कैसा होगा भविष्य

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (13:04 IST)
Akay kohli virat son: 15 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के घर पुत्र का जन्‍म हुआ। उन्होंने अपने पुत्र का नाम अकाय रखा। अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई आकार नहीं हो यानी जो निराकार है या जिसकी कोई काया नहीं है। दरअसल यह शिवजी का एक नाम है। 15 फरवरी को ग्रह नक्षत्रों की क्या स्थिति थी? आओ जानते हैं कि उस दिन जन्मे बच्चों की कुंडली के विशेष योग।
ALSO READ: विराट और अनुष्का ने बेटे को दिया नाम अकाय, जानें इस नाम का अर्थ
15 फरवरी ग्रह नक्षत्रों की स्थिति:-
ALSO READ: विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म
गजकेसरी योग : कहते हैं कि इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-सम्पदा, स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक आदि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता है और वह सफलता के शिखर को छूता है और वह उच्चपद प्राप्त करता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।
 
लक्ष्मी नारायण योग : बुध को बुद्धि, वाणिज्य और शुक्र को विलासितापूर्ण जीवन आदि का कारक माना गया है। जब यह योग बनता है तो जातक को अचानक से धनलाभ होता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है। इस योग के प्रभाव से उसकी बुद्धि और प्रतिभा बहुत ही प्रखर होती है। इस योग से जातक को जीवन में कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
 
उच्च का मंगल : मेष राशि में जन्‍म होने की वजह से बच्‍चे का मूल ग्रह मंगल ही माना जाएगा और कुंडली में मंगल मकर राशि में होकर उच्च का हुआ है। मंगल की उच्चता के चलते जातक को हर क्षेत्र में विजय मिलेगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

अगला लेख