1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 9 नवंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

9 नवंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

जन्मतिथि
मेष- पारिवारिक कार्यक्रमों से खर्च बढ़ेगा। आयात-निर्यात में अच्छा योग है। कार्यस्थल का स्थान बदलेगा। खर्च की पूर्ति बचत के पैसों से होगी। समय थोड़ा संभलकर चलने वाला है। इस समय आपकी अच्‍छी बात भी दूसरों को लगत लग सकती है, अत: सोच-समझकर बोलें। अनर्गल काम में समय बीतेगा। मानसिक तनाव उभरेगा। पुराना रोग परेशानी बढ़ाएगा। सूझबूझ से निर्णय लें। सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। सहयोग मिलेगा। पेट संबंधित विकार दिनभर विचलित रखेंगे। असंयमित जीवन बरसों से बने संबंधों में दुराभाव पैदा करेगा।

वृषभ- आज दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। यदि आप अपने कार्यों को टुकड़ों में करेंगे तो यह ठीक रहेगा। आर्थि‍क स्थिति में जल्द सुधार होने वाला है। शुभ समाचार संचार होगा। व्यापार-व्यवसाय में पूंजी निवेश बैंक के सहयोग से होगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। आगे की योजना तय होगी। मित्र मिलेंगे। पा‍रिवारिक अनुकूलता बनाए रखें। सकारात्मक सोच से ही लाभ मिलेगा। मन में में अनि‍श्चितता बनी रहेगी। माता-पिता की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में कमी आएगी।

मिथुन- आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी। समय बिलकुल सही है। काम का तनाव कम होगा और परिस्थितियां बेहतर होती चली जाएंगी। आज के दिन किसी ‍कीमती वस्तु के खरीदने की योजना बनेगी। पार्टनर की सूझबूझ से व्यापारिक संकट टल जाएगा। नौकरी में महत्व तथा अधिकार बढ़ेगा। लाभ का सौदा हाथ में आएगा। बाहरी बाधा दूर होगी। आगे का रास्ता तय होगा। अनुकूलता तथा सहयोग की प्राप्ति होगी। धर्म मार्ग में उन्नति के योग हैं। कानूनी विवादों के आगे बढ़ने से मायूसी होगी। गोपनीयता बनाए रखें।

कर्क- कर्मक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। घर में शुभ समाचार से खुशी होगी। व्यापारिक रिश्तों में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में बदलाव होगा। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति से खर्च पूरा होगा। आज के दिन का भरपूर उपयोग करें। अपने मित्रों से सलाह-मशविरा करके ही किसी काम का शुभारंभ करें। यात्रा करना चाहें तो कर सकते हैं। मेल-मिलाप का मानस बनाए रखिए। कड़वे समय में बदलाव आएगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। आनंद मिलेगा। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विवादित विषय से दूरी बनाकर रखें। कला के क्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी।

सिंह- सफलता अर्जित होगी। सुख प्राप्त होगा। बच्चों से सहयोग मिलेगा। राजनी‍‍ति में कद और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को आर्थिक मदद करना होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता है, वह व्यर्थ साबित होने वाली है। आप निरोगी रहेंगे और आपका संशय भी दूर होगा। चालू योजना बाधित रहेगी। मांगने पर सहयोग नहीं मिलेगा। रास्ता बनाने में परेशानी उभरेगी। मनोयोग से कर्म करें। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

कन्या- परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में यात्रा होगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। आज खर्च कुछ ज्यादा होने की संभावना है। परिजन से किए गए वादे को पूरा करने का समय आ चुका है। मौज शौक में समय गुजरेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। नवीन मेहमान आगमन होगा। परिस्थितियां संवेदनशील हैं। व्यापार में सावधानी अपेक्षित है। धैर्य रखें। भाग्य के भरोसे काम ईश्वर आस्था में कमी लाएगा। मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। व्यापार में शासकीय नीतियों से लाभ होगा।

तुला- स्थायी संपत्ति की खरीदी होगी। कार्य के प्रति नौकरी में रुचि बढ़ेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में होने से आप बेहतर काम कर पाएंगे। यह समय काम को जल्दी संपन्न करने का है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से दिन अनुकूल है। बाहरी मदद मिल जाएगी। स्थायी संपत्ति विस्तार होगा। रीति-नीति सम्मान मिलेगा। या‍त्रा के योग हैं। परिवेश अच्‍छा मिलेगा। कीर्ति का विस्तार होगा। लाभ होगा। जनपक्ष के प्रति सोच में बदलाव लाना होगा। सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में परिवार नाराज रहेगा।

वृश्चिक- परिवार में धार्मिक आयोजन होगा। आर्थिक योग उत्तम है। कारोबार में नए सौदे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ व्यावसायिक चर्चा उपयोगी रहेगी। कार्य के संबंध में यात्रा होगी। पुराने अनुभव का भरपूर उपयोग करेंगे। व्यापार में अच्‍छा लाभ होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सेवा विस्तार होगा। पदोन्नति बाधा दूर होगी। सहज रहें। सहयोग प्राप्त होगा। छोटी-छोटी बातें और चिंता न करें। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धनाभाव के कारण नई योजना टालना पड़ सकती है।

धनु- समय नए काम की शुरुआत के लिए ठीक है। सम्मान के अवसर आएंगे। व्यवसाय को लेकर पार्टनर में मतभेद होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। दुर्घटना संभावित है। नौकरी में अधिकारी से मतभेद होगा। नवम-पंचम का लाभ मिलाने वाला है। आपकी योग्यता और कार्यशैली का तालमेल बना रहेगा। आहार-विहार में नियंत्रण अभाव रहेगा। संसाध‍न बाधित रहेंगे। अपना हित साध नहीं पाएंगे। सत्कर्म करें। लाभ की संभावना है। साझेदारी में आरोप लगाने से बचें। पढ़ाई में अरुचि रहेगी।

मकर- भविष्य की योजना के कारण व्यवसाय में लाभ होने से खुशी होगी। मातृ पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। मधुरता का लाभ मिलेगा। जनसेवा के कार्य पद व मान दिलाएंगे। राजनीति में महत्वपूर्ण पद मिलेगा। परिवार में वातावरण हंसी-खुशी का रहेगा। समय अच्छा है, फिर भी कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। नुकसान नहीं होगा, लेकिन विरोधी अवरोध जरूर खड़े कर सकते हैं। शुभ लाभप्रद प्रसंग बनेगा। आगे काम बनता चला जाएगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। व्यापार में खर्च रोक न पाने से मन अशांत रहेगा।

कुंभ- नए काम का मन बना सकते हैं। पा‍रिवारिक समस्याओं के समाधान का दिन है। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। संसाधन में कमी आएगी। बुद्धि चातुर्यता से काम बना लेंगे। रास्ता बनाने में आसानी रहेगी। व्यापार में असावधानी के चलते नुकसान होगा। आर्थिक स्थि‍ति में असंतुलन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में कटुता आएगी। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। संबंधों का निर्वाह करें। सरलता एवं सहजता से ही कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को रूखे व्यवहार में परिवर्तन करना होगा।

मीन- कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पा‍रिवारिक लंबी यात्रा होगी। नौकरी में पद वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में योगदान सराहनीय रहेगा। परिश्रम तथा त्याग का पुरस्कार मिलेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर निर्णय करें। जिस काम का भी शुभारंभ करेंगे, उसमें आशा से अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपसी समन्वय बना रहेगा। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। विनयपूर्वक रहें। उत्साह बनाए रखें। सत्संग सुनें एवं सत्कर्म करें। कारोबारी नफे में कमी आ सकती है। ग्रहानुकूलता बनी रहेगी।