शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. राशि के अनुसार किस रंग के पहनें कपड़ें
Written By WD

राशि के अनुसार किस रंग के पहनें कपड़ें

सफलता के लिए राशि का शुभ रंग पहनें

dress
ज्योतिष के अनुसार कपड़ों और सफलता में गहरा संबंध है। राशि अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से हमें अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
 
* मेष, सिंह, वृश्चिक : मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का प्रिय रंग लाल है, वहीं सिंह राशि का स्वामी है सूर्य। सूर्य का प्रिय रंग पीला और लाल है इसलिए इन राशि वालों को किसी शुभ कार्य पर जाने के समय लाल रंग या लाल रंग के शेड वाले परिधान पहनना चाहिए।

* वृष, कर्क, तुला : वृष और तुला का ग्रह स्वामी शुक्र है। इसका प्रिय रंग सफेद है और कर्क राशि के स्वामी चंद्र का प्रिय रंग भी सफेद है। इन राशि वाले लोगों को सफेद रंग की ड्रेस पहनना चाहिए या हल्के शेड्‍स के परिधान पहनना चाहिए।
* मिथुन, कन्या : ये दोनों राशियां बुध ग्रह की हैं। बुध का प्रिय रंग हरा है। इन राशि वालों को ज्यादा से ज्यादा हरे रंग के लिबास पहनना फायदेमंद रहता है।
* धनु, मीन- धनु और मीन राशि का ग्रह स्वामी गुरु है और इसका प्रिय रंग पीला है। इस राशि के लोगों को पीले रंग के परिधान ज्यादा से ज्यादा पहनना चाहिए। इससे सफलता की काफी संभावना बढ़ जाती है।
* मकर, कुंभ : मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि का प्रिय रंग नीला और गहरा रंग है। इन राशि के लोगों को आवश्यक कार्यों पर जाते समय काले या नीले रंग के पहनावे को प्राथमिकता देना चाहिए।