मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. kanya Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (17:20 IST)

kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल - kanya Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
kanya Rashi 2022
Virgo Monthly Horoscope 2022: माना जा रहा है कि कन्या राशि के लिए यह वर्ष 2022 भारी परिवर्तन वाला रहेगा। नए वर्ष कैसा रहेगा इस राशि का भविष्यफल। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार कन्या राशि के लिए हर महीने का ( kanya Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) भविष्यफल एवं राशिफल यहां जानिए संक्षिप्त में।
 
1. कन्या राशि जनवरी माह 2022 (Virgo zodiac sign January 2022) : इस माह परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और किसी बात को लेकर घर में खुशी का माहौल बनेगा। घर के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है। प्रॉपर्टी लेने के योग बनेंगे या घर में वास्तु के अनुसार बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। रिश्‍तेदार और मित्रों से संबंध मजबूत होंगे।
 
यदि आप कारोबारी हैं तो इस माह आपके मन-मुताबिक आपको लाभ मिलेगा। कहीं अच्‍छी जगह निवेश किया होगा तो अब लाभ प्राप्त करने का समय है। व्यापार को विस्तार देने के बारे में सोचें।
 
नौकरीपेश हैं तो आपको आपके व्यवहार के कारण आपकी टीम या सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा और उलझे हुए काम सुलझाने होंगे अन्यथा आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
छात्र हैं तो अब पढ़ाई को लेकर सीरियस हो जाएंगे और जल्द से प्रोजेक्ट निपटा लें ताकि आपको आगे अड़चन न आए। आपको आपके मित्र सहयोग दे सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया करने का सोचेंगे। परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो बीच में रुकावटें आने से आपके मन में बेचैनी बढ़ सकती है। इस माह वैसी तैयारी नहीं हो पाएगी जितनी कि आप हमेशा करते आए हैं।
 
विवाहित हैं तो जीवन सुखमय रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होने की संभावना है, परंतु उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो धोखा होगा और वाद-विवाद के साथ ही रिश्ते पर विराम लग जाने की आशंका है। इस माह आपको आंखों की समस्या हो सकती है। हालांकि आप मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे।
 
2. कन्या राशि फरवरी माह 2022 (Virgo zodiac sign February 2022) : इस माह की शुरुआत में घर-परिवार में वैचारिक मतभेद उभरेंगे और कहासुनी भी हो सकती है। ऐसे में आप धैर्य, संयम और समझदारी से काम लें अन्यथा गृह कलेश बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान और छोटों को प्यार करें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। यदि ऐसा करते हैं कि इससे गृह कलेश से बच जाएंगे। तब फिर अचानक से धनलाभ होगा और सभी इसको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। घरवालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदार के साथ आपका आपसी प्रेम और बढ़ेगा।
 
यदि आप व्यापारी हैं तो यह माह आपके लिए अच्छा नहीं है। व्यापार में घाटा हो सकता है या किसी काम को लेकर जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। इसलिए गैरकानूनी कार्य न करें। नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। आप खुद को अपडेट भी करेंगे।
 
छात्रों को अपने करियर को लेकर कोई ठोस रणनीति बनाकर निर्णय लेना होगा अन्यथा आगे भविष्य सही नहीं दिखाई दे रहा है। आपके सहपाठी और टीचर्स का आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह उचित समय है।
 
विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों को अब ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत नहीं है। जो भी अच्छा रिश्ता आए, उसे तय कर दें। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो अच्‍छा महसूस करेंगे।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। शुगर की बीमारी है तो ध्यान रखें। मीठा खाने से परहेज करें, अन्यथा शुगर अनकंट्रोल हो सकती है। गले में दर्द की शिकायत रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता और आशंका है तो उससे मुक्ति मिलेगी। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
 
3. कन्या राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope March 2022) : इस माह आपके ऊपर मंगल भारी है और राहु की भी दृष्‍टि है जिसके चलते क्रोध और दुर्घटना से आपको बचना होगा। हालांकि इस माह परिवार का माहौल पिछले माह की अपेक्षा और अधिक सही होगा। यदि अगले माह किसी कारणवश नहीं जा पाए हैं तो इस माह भी यात्रा के योग हैं। हालांकि घर में नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
 
कारोबारियों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। उन्हें इस माह कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ नया सोचने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम का अधिक बोझ होगा और काम करने में आनंद भी आएगा। कुछ नया काम भी मिल सकता है।
 
छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का है। यदि इस बार आपने पढ़ाई में मेहनत कड़ी नहीं की तो आगे समय खराब आने वाला है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहें। संगीत या कला के क्षेत्र में पढ़ रहे छात्रों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा।
 
विवाहित हैं तो यह समय सुखपूर्वक गुजरेगा और अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिश्ते में हैं तो अनबन होने की संभावना है और अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह घुटनों के दर्द से परेशान करेगा। शुगर की बीमारी है तो बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती है। मानसिक तनाव बिल्कुल न लें।
 
4. कन्या राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope April 2022) : इस माह शुभ संकेत बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार में आनंददायक माहौल बना रहेगा और घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के भी संकेत हैं। अटके हुए काम होंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
 
कारोबारी वर्ग को इस माह अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि पहले से कहीं निवेश किया है तो निवेश में लाभ मिलेगा। साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो सहयोगी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा।
 
छात्रों ने यदि कड़ी मेहनत की होगी तो यह माह शुभ परिणाम वाला होगा। सभी का सहयोग मिलेगा और सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रतियो‍गी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी भरपूर मार्गदर्शन मिलेगा और नया सीखने को भी मिलेगा। इस माह कड़ी मेहनत से भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हों। 
 
यदि विवाहित हैं तो जीवन का आनंद ऊठाएंगे और कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो रिश्ते में गर्माहट बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से आपको यदि थायरॉइड है तो इससे परेशान रह सकते हैं। यदि नहीं हैं तो कोई दिक्कत नहीं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
 
Virgo Monthly Horoscope 2022
5. कन्या राशि मई माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope May 2022) : इस माह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि परिवार के बीच मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते मानसिक तनाव हो सकता है। आपको अपने बड़े-बुजुर्गों को सुनना चाहिए और छोटों का सम्मान करने की जरूरत है। परिवार पर किसी प्रकार की विपदा से बचने के लिए संयम और धैर्य से काम लें।
 
यह माह व्यापार की दृष्टि से अच्छा नहीं हैं। घाटे की आशंका है और यदि साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो धोखा मिल सकता है। ऐसे समय में चौकन्ना रहें। नौकरी करने वाले इस माह निश्‍चिंत रहें, क्योंकि सभी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे।
 
छात्रों को उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उनके कारण माता-पिता उनसे खुश रहेंगे, हालांकि आप उच्च शिक्षा और करियर को लेकर चिंता में रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
विवाहित लोगों का इस माह अपने जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे और बात आगे बढ़ेंगे। रिश्ता तय होने की संभावना है। यदि पहले से ही जो रिलेशन में हैं, उनको अब विवाह का निर्णय लेने की चिंता रहेगी।
 
सेहत की दृष्‍टि से देखा जाए तो इस माह महिलाओं को सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि मंगल उनके ऊपर भारी है। घरवालों का भी ध्यान रखें ताकि कोई गंभीर समस्या न हो। घबराहट, बेचैनी व श्‍वास में दिक्कत बढ़ सकती है। अस्थमा के रोगी हैं तो ज्यादा सतर्क रहें।
 
6. कन्या राशि जून माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope June 2022) : आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। परिवार के कुछ काम आपकी व्यस्तता के चलते अधूरे रह सकते हैं लेकिन आपसी सूझ-बूझ से अंत में अच्छे परिणाम ही मिलेंगे।
 
कारोबारी हैं तो आप व्यर्थ के कामों में अपना सामर्थ्य लगाने की बजाए सही कामों में लगाएंगे तो अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा। पैसों का कहीं निवेश किया हुआ है और इतने दिनों से उस ओर ध्यान नहीं है तो इस माह उधर नजर बनाए रखें, क्योंकि आकस्मिक धनलाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशश हैं तो उन्नति के योग हैं। तनख्‍वाह बढ़ सकती है। छात्र हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
 
विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो किसी कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएंगी। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
 
7. कन्या राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope July 2022) : इस माह आपको अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता को खुश रखें। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे तो माहौल खुशनुमा होगा।
यदि आप कारोबारी हैं तो इस माह लाभ के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप सही क्षेत्र में पैसा निवेश करेंगे तो भविष्य में इसका उचित लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए शुभ संकेत वाला है। सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे और कार्यस्थल में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। छात्र हैं तो आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, परंतु आप इसे संभाल लेंगे। अविवाहित हैं तो शादी की बात चलेगी और रिश्ता पक्का हो सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आप शारीरिक रूप से थका हुआ और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। हालांकि आपको इसके लिए कसरत करना चाहिए।
 
 
8. कन्या राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope August 2022) : इस माह भी आपको अपने परिवार पर ध्यान देगा होगा। खासकर आपको अपनी माता की सेहत की चिंता करना चाहिए, क्योंकि इस माह आपकी कुंडली के अनुसार चंद्र की स्थिति ठीक नहीं बन रही है।
कारोबारी हैं तो आपको अपने व्यापार को विस्तार देने की जरूरत है। कुछ क्षेत्रों में व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है, हालांकि यह माह आपके लिए सामान्य ही रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो नए अवसर और नई जिम्मेदारी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह चुनौती का समय है।
 
छात्रों का मन इस माह पढ़ाई की अन्य कार्यों की ओर ज्यादा रहेगा जिस कारण उनकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। इस कारण आपके माता-पिता से आपकी अनबन हो सकती है। 
 
विवाहित लोगों का जीवन इस माह आनंदपूर्वक बीतेगा। बच्चों के लिए भी आपके मन में स्नेह और ज्यादा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को रिश्‍ते के प्रस्ताव मिलेला, परंतु बात जम नहीं पाएगी। यदि पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय चुनौतीपूर्ण है, सतर्क रहें। इस माह आपको घटना व दुर्घटना से बचना है। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
Virgo Monthly Horoscope 2022
9. कन्या राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope September 2022): आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपको परिवार और रिश्तों को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को समझेंगे तो परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा और सबकुछ अच्छा ही होगा। आपको इस माह ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है। कोई भी धन संबंधी निर्णय अपने माता-पिता या बड़ों के परामर्श के आधार पर करेंगे तो परिणाम और ज्यादा बेहतर होंगे।
यह माह व्यापार की दृष्टि से लाभदायक होगा लेकिन आपको उतना ही अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। पहले से ही पैसों को कहीं निवेश कर रखा है तो इस माह आकस्मिक धनलाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह माह सामान्य रहेगा। यदि सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो किसी के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है।
 
यदि आप छात्र हैं तो आपका मन नए विषयों को जानने के लिए उत्सुक होगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह शुभ संकेत मिलेगा।
 
विवाहित पुरुषों का अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा वे उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। विवाह नहीं हुआ है तो रिश्ता तय होगा, परंतु आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेना होगा। पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उथल-पुथल के लिए तैयार रहें।
 
घर में यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है तो वह इस माह बढ़ सकती है। ऐसे में तनाव लेने की बजाए संयम से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी। जिन्हें श्वास संबंधी कोई समस्या है, उन्हें इस माह अपना विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक रूप से भी यह माह आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है।
10. कन्या राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope October 2022) : इस माह परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी भी प्रकार का विवाद है तो वह सुलझ जाएगा।
 
कारोबारी हैं तो निवेश से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी है तो अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होंगे। छात्रों को इस माह कई चुनौतियां मिलेंगी जिसके चलते तनाव बढ़ेगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तनाव को छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें, अन्यथा असफलता हाथ लगेगी।
 
विवाहित लोगों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होने की संभावना है और विवाह भी हो सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो साथी को किसी बात का बुरा लग सकता है जिसके चलते बातचीत बंद हो सकती है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह गंभीर रहने वाला है। छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं जिससे आप परेशान रहेंगे। इसीलिए पहले से ही खानपान में सतर्क रहें।
 
11. कन्या राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope November 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। बच्चों की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा व घर में किसी की उन्नति होने की भी संभावना है। कुल मिलाकर पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
कारोबारी हैं तो नए अवसार प्राप्त होंगे, परंतु आपको सोच-समझकर ही उनका चयन करना होगा, अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। किसी भी प्रकार के समझौते की जांच-परख जरूर कर लें। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी चले जाने का डर सताएगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो कार्य के प्रति जिम्मेदार रहें, अन्यथा आप पर कार्यवाही हो सकती है।
 
छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। स्कूली छात्रों को होमवर्क और कॉलेज के छात्रों को अपने अटके पड़े प्रोजेक्ट पूरे कर लेने चाहिए तभी स्कूल या कॉलेज में आपकी प्रशंसा भी होगी। यदि कोई छात्र नौकरी की तलाश कर रहा है तो उसकी यह तलाश पूरी होगी।
 
यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्दी ही सुलझ भी जाएगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय विवाह करने का है।
 
यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम संकेत लेकर आया है। मानसिक रूप से भी आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे।
 
12. कन्या राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope December 2022) : इस माह में परिवार में सुख-शांति बनी रहेगा और घर में नए सदस्य की बढ़ोतरी हो सकती है। खुशी का समाचार मिलेगा। सभी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है।
 
व्यापार की दृष्टि से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो एक बार परिवार की राय जरूर लें लें। छात्रों को इस माह कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।
 
विवाहित लोगों का जीवन अच्‍छा गुजरेगा और अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय आपसी मतभेद भूलकर कुछ नया करने का होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ सामान्य बीमारियां हो सकती हैं।