1. चुनाव 2026
  2. असम विधानसभा चुनाव 2026
  3. असम विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. assam elections 2026 bjp candidate list himanta sarma

असम चुनाव: भाजपा की 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, CM सरमा फिर मैदान में

कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट, भूपेन बोरा भी लड़ेंगे चुनाव

Himanta Biswa Sarma
Assam Election 2026 :  भाजपा ने असम विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को ही कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट दिया गया है। 
 
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी इस सुची में 6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इनमें रुपाली लांग्थासा, अजंता नेओंग, नीलिमा देवी, माधवी दास, नीसो टेरांगपी और ज्योत्सना कलिता शामिल है।
पार्टी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को बिहपुरिया से चुनाव मैदान में उतारा है। उत्पल बोरा को गोहपुर और तरंग गोगोई को नाहरकटिया से उम्मीदवार घोषित किया गया है। 
गौरतलब है कि भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 89 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सहयोगी AGP को 26 और BPF को 11 सीटें दी गई है। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें