1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajendra Kumar, Delhi chief secretary
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (12:40 IST)

कौन हैं IAS राजेन्द्र कुमार

Rajendra Kumar
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार के कार्यालयऐ पर सीबीआई ने छापा मारा है। दिल्ली के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार पर पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया है। आशीष जोशी की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। 
बताया जाता है कि राजेन्द्र कुमार ने ट्रांसपोर्ट में फिटनेस देने में गड़बड़ी की है। राजेन्द्र कुमार को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। राजेन्द्र कुमार को फरवरी में अरविंद केजरीवाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। राजेन्द्र कुमार 1980 की बैच के आईएस ऑफिसर हैं। राजेन्द्र कुमार, अरविंद केजरीवाल की तरह दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं। 
 
राजेन्द्र कुमार ने शहरी विकास विभाग और ऊर्जा और ट्रांसपोर्ट के साथ ही अनेक विभागों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है। सीबीआई को राजेन्द्र कुमार के खिलाफ पद के दुरुपयोग की शिकायतें मिली थीं। सीनियर ब्यूरोक्रेट आशीष जोशी ने एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ एमके मीना को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा था।