सम्बंधित जानकारी
- पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, 33 देशों में किसी ने भी पाकिस्तान को नहीं बताया जिम्मेदार
- Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा
- Prajwal Revanna : सेक्स टेप कांड से लेकर सजा तक, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार मामले का पूरा घटनाक्रम
- Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा
- Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था
Weather Update : हिमाचल के ऊना में बाढ़, दिल्ली में रातभर बरसा पानी, आज राजस्थान में कैसा है मौसम?
Weather Update 3 august : बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और मेघालय में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार 3 अगस्त 2025 की सुबह तक जारी रहा। मौसम विभाग ने आज भी बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में भी बारिश की संभावना है।
ऊना में बाढ़ : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण कारण सड़कों, बाजारों और अन्य क्षेत्रों में पानी जमा हो गया जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ और कुछ घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ जैसे इन हालात के कारण औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय इलाकों और सरकारी कार्यालयों को काफी नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक चंडीगढ़-मनाली (एनएच 21), मनाली-लेह (एनएच 3), औट-लुहरी (एनएच 305) और खाब-ग्राम्फू (एनएच 505) समेत 387 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार से एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून 'ट्रफ लाइन' फिलहाल गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। इसके अगले 5, 6 दिन उत्तर की ओर स्थानांतरित होने से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। आज भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में रातभर बारिश : दिल्ली में आज रातभर हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
#WATCH | Delhi | Waterlogging in parts of the national capital following a spell of rain.
— ANI (@ANI) August 2, 2025
(Visuals from Panchkuian Marg) pic.twitter.com/Im77ERO6Ps
अरुणाचल में कैसा रहेगा मौसम : आईएमडी ने अरूणाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। पापुम पारे और वेस्ट सियांग जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह के मौसम की स्थिति पूर्वी कामेंग, लोअर सियांग और पक्के केसांग जिलों में भी देखी जा सकती है।
केरल में 6 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट : आईएमडी ने बताया कि दक्षिण तमिलनाडु और मन्नार की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके परिणामस्वरूप, अगले 5 दिनों तक केरल के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। 6 अगस्त तक कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
