शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तरप्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: अमेठी , बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (15:42 IST)

प्रियंका गुरुवार से फिर अमेठी-रायबरेली में

प्रियंका गुरुवार से फिर अमेठी-रायबरेली में -
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रचार अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को पुन: यहां पहुंच रही है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जगदीश पीयूष ने संवाददाताओं को बताया कि प्रियंका गुरुवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र में रसूलपुर इलाके से अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ायेगी और दिन में लगभग 20 सभाएं करेगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आने वाली सीटों पर प्रचार के लिए निकलेगी।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में वह अमेठी और रायबरेली के चार दिवसीय दौरे पर आई थी। (भाषा)