शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

ज़ी सिनेमा पर मजे की आजादी

ज़ी सिनेमा पर मजे की आजादी -
PR
स्वतंत्रता दिवस को ज़ी सिनेमा ने अपने अंदाज में मनाने का फैसला किया है। 14 और 15 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का प्रसारण इन ‍दो दिनों में किया जाएगा। ‘मज़े की आज़ादी’ के अंतर्गत कई हिट फिल्में देखने को मिलेगी।

14 अगस्त को क्रांतिवीर (सुबह 9 बजे), गदर-एक प्रेमकथा (दोपहर 12.30 बजे), तिरंगा (शाम 4.30) और 23 मार्च 1931 शहीद (रात 8.30) देखने को मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के दिन बिग ब्रदर (सुबह 9 बजे), कर्मा (दोपहर 12.30 बजे), ऑपरेशन दुर्योधन (शाम 4.30) और अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों (रात 8.30) का प्रसारण होगा।

तो तैयार हो जाइए देशभक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए।