• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

इंडियाज ग़ॉट टैलेंट के विनर ‘झलक...’ में

झलक दिखला जा
मरजू सुमंथ और सोनाली मजूमदार, दो नन्हें डांस मास्टर्स अब जल्द ही सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में अपना जलवा बिखरेने जा रहे हैं।

अपने धमाकेदार सालसा डांस की बदौलत सबके दिलों पर राज करने वाली यह चहेती जोड़ी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के जजेज की भी चहेती थी। अपने सालसा डांस से सबका मन मोहने वाली यह जोड़ी इस शो के सीजन 4 की विजेता भी रही थी और अब जल्द ही यह जोड़ी ‘झलक दिखला जा’ में भी अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस शो में छोटे पर्दे की कई बड़ी हस्तियां भी अपने डांस का हुनर दिखाने को तैयार है।

बांग्लादेश बार्डर पर बसे छोटे से गांव शौलरदरी की रहने वाली सोनाली तथा सुमंथ ‘झलक दिखला जा’ में शान, सुरेश मेनन, दृष्टि धामी तथा श्वेता तिवारी जैसी कई लोकप्रिय एवं बड़ी हस्तियों को चुनौति देंगे। इस डांस रिएलिटी शो में रेमो डिसूजा, माधुरी दीक्षित तथा करण जौहर जज के रूप में नजर आएंगे।