शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

अमिताभ बच्चन के साथ कपिल मनाएंगे जन्मदिन

अमिताभ बच्चन के साथ कपिल मनाएंगे जन्मदिन -
PR
कपिल शर्मा के लिए उनका सपना सच होने जा रहा है। कपिल शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे यह जन्मदिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मनाएंगे।

अपनी खुशी का इजहार करते हुए कपिल ने फेसबुक पर लिखा है कि आज मुझे अपने जन्मदिन पर काम करने पर कोई ऐतराज नहीं होगा होगी क्योंकि महानायक सर बच्चन आ रहे हैं।

यह मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। भगवान और मां का धन्यवाद। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'भूतनाथ रिर्टन्स' का प्रमोशन करने के लिए कॉमेडी नाइट्‍स विद कपिल में जाएंगे।