शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. विभिन्न चैनलों पर 13 मार्च 2013, बुधवार को प्राइम टाइम पर आने वाली फिल्मों की कहानी
Written By WD

विभिन्न चैनलों पर 13 मार्च 2013, बुधवार को प्राइम टाइम पर आने वाली फिल्मों की कहानी

Synopsis for Movies on Various Movie Channels | विभिन्न चैनलों पर 13 मार्च 2013, बुधवार को प्राइम टाइम पर आने वाली फिल्मों की कहानी
विभिन्न चैनलों पर 13 मार्च 2013, बुधवार को प्राइम टाइम पर आने वाली फिल्मों की कहानी

ज़ी सिनेमा (Zee Cinema)
क्रांतिवीर (एक्शन): एक छोटे से गांव का लड़का 'प्रताप' बचपन में ही घर से भाग कर ऎसे शहर में आ जाता है, जो अंडरवर्ल्ड और भ्रष्ट नेताओं द्वारा नियंत्रित किया जाता है। पत्रकार मेघा दीक्षित से मिलने के बाद प्रताप की ज़िन्दगी में सकारात्मक बदलाव आता है और वह समाज की बेहतरी के लिए काम करने का निश्चय कर लेता है। समाज में मौजूद बुरे लोगों को खत्म करने के लिए उसे कानून अपने हाथ में लेना पड़ता है।
अभिनेता: नाना पाटेकर, अतुल अग्निहोत्री अभिनेत्री: डिम्पल कपाड़िया निर्देशक: मेहुल कुमार

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD)
ऑल दी बेस्ट - फन बिगिंस (कॉमेडी): वीर गोआ में अपने बड़े भाई के घर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह्ता है। पैसे के लालच में वीर अपने घर को किराए पर दे देता है और इस बारे में अपने भाई से हमेशा झूठ बोलता है। वीर की ज़िन्दगी तब बदल जाती है जब उसका भाई अचानक उससे मिलने चला आता है। वीर के भाई का यूं अचानक आना फिल्म में कई हास्यास्पद घटनाओं को जन्म देता है।
अभिनेता: अजय देवगन, फरदीन खान, संजय दत्त अभिनेत्री: बिपाशा बसु, मुग्धा गोडसे निर्देशक: रोहित शेट्टी

स्टार गोल्ड (Star Gold)
विनाशक (ड्रामा): विनाशक कहानी है एक सच्चे ईमानदार पुलिस इंसपेक्टर अर्जुन और एक बेईमान जेलर लंकेश्वर के बीच लड़ाई की। लंकेश्वर ने जेल को अवैध हथियारों का अड्डा बना रखा था और वो यहां से गुंडों को हथियार बेचा करता था। जब अर्जुन को यह पता चला तो उसने लंकेश्वर को खत्म करने का निश्चय किया।
अभिनेता: सुनील शेट्टी, टीनू आनन्द अभिनेत्री: रवीना टंडन निर्देशक: रवि दीवान

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD)
ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा (एडवेंचर): तीन दोस्त कबीर, इमरान और अर्जुन बेचलर ट्रिप पर स्पेन घुमने जाते हैं जहां उनकी मुलाकात लैला से होती है। इस ट्रिप के दौरान वे अपने मन मे बसे डर से रुबरू होते हैं और अपने-अपने डर को दिल से बाहर निकालने में सफल होते हैं।
अभिनेता: ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर अभिनेत्री: कैटरीना कैफ निर्देशक: ज़ोया अख्तर

मैक्स (Max)
कहो ना... प्यार है (रोमांस): फिल्म एक गरीब लड़के रोहित और एक अमीर लड़की सोनिया की प्रेम कहानी पर आधारित है। रोहित और सोनिया शादी करना चाहते हैं पर तभी कोई रोहित का खून कर देता है। सोनिया के पिता उसे न्यूज़ीलैण्ड भेज देते हैं। न्यूज़ीलैण्ड में सोनिया रोहित के हमशक्ल राज से मिलती है जो रोहित के कातिलों को ढूंढने में सोनिया की मदद करता है।
अभिनेता: ऋतिक रोशन, अनुपम खेर अभिनेत्री: अमिषा पटेल निर्देशक: राकेश रोशन

फिल्मी (Filmy)
धरती (एक्शन): फिल्म एक देशभक्त इंसान 'भारत' की कहानी पर आधारित है, जो राज्य के एक बेईमान दीवान के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उसकी ज़िन्दगी में एक समय ऎसा आता है जब उसे देशभक्ति, प्यार और अपने परिवार के बीच में से किसी एक को चुनना पड़ता है।
अभिनेता: राजेन्द्र कुमार अभिनेत्री: वहीदा रहमान निर्देशक: श्रीधर