शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

महँगाई के लिए संप्रग जिम्मेदार-मोदी

महँगाई के लिए संप्रग जिम्मेदार-मोदी -
भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आम जरूरत की वस्तुओं की महँगाई पर और युवाओं को रोजगार के अवसरों की कमी के लिए केंद्र की संप्रग सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

चीनी की कीमतों में इजाफे पर मनमोहनसिंह सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने यहाँ एक चुनावी सभा में कहा संप्रग सरकार पिछले साल दिसंबर में इस नतीजे पर पहुँची थी कि देश में चीनी उत्पादन भारी मात्रा में हुआ है, इसलिए इसका निर्यात किया जाना चाहिए और अधिक चीनी को विदेश में बेचा जाना चाहिए। इस साल फरवरी-मार्च में सरकार को पता चला कि यहाँ चीनी उपलब्ध नहीं है।

प्याज की बढ़ती कीमतों पर मोदी ने कहा कि इसके कारण पाँच राज्यों की सरकारें गिर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार अपने प्रचार के दौरान एक बार भी महँगाई का मुद्दा नहीं उठा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रचार अभियान तीन माह से चल रहा है। कांग्रेस का एक भी नेता महँगाई के बारे में एक भी शब्द नहीं बोल रहा। कांग्रेस की मैडम सोनिया गाँधी और गरीबों के नाम पर काम कर रहे अन्य लोगों को महँगाई को लेकर कोई चिंता नहीं है।

मोदी ने कहा कि युवा नौकरी चाहते हैं। क्या उन्हें नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। कांग्रेस आम आदमी की बात करती है, जिनसे कि ये मुद्दे जुड़े हैं, लेकिन आम आदमी से जुड़े इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। गरीब भूखे पेट रात गुजारते हैं।