शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

अन्नाद्रमुक का चुनावी घोषणा पत्र जारी

अन्नाद्रमुक का चुनावी घोषणा पत्र जारी -
अन्नाद्रमुक ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के बीच उत्तरी श्रीलंका में चल रहे संघर्ष तथा आम तमिल नागरिकों की हत्या की घटनाएँ तत्काल रोकने का आह्वान किया है।

अन्नाद्रमुक नीत मोर्चे के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जारी पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि श्रीलंका के तमिल बहुल प्रांतों में प्रशासनिक शक्ति के हस्तांतरण में तमिलों को बहुसंख्यक सिंहलियों के बराबर दर्जा दिया जाना चाहिए।

घोषणा पत्र में कहा गया है अगर ये कदम विफल रहते हैं तो अन्नाद्रमुक अलग ईलम के लिए दबाव बनाएगी ताकि देश में तमिल जनता के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जा सके।