शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 1 फ़रवरी 2010 (09:57 IST)

भारत को सबसे ज्यादा प्रौद्योगिकी अमेरिका से

भारत को सबसे ज्यादा प्रौद्योगिकी अमेरिका से -
भारत को प्रौद्योगिकी देने के मामले में पिछले करीब 20 वर्ष में अमेरिकी कंपनियाँ सबसे ऊपर हैं। भारत द्वारा 1991 के बाद इस संबंध में दी गई मंजूरी में 22 फीसद स्वीकृति अमेरिकी कंपनियों को मिली।

औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के मुताबिक भारत ने 1991 से अब तक इलेक्ट्रिकल उपकरणों से लेकर औद्योगिक मशीनरी तक के क्षेत्र में विदेशी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के 8,080 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

1991 से अक्टूबर, 2009 तक अमेरिकी कंपनियों को 1,832 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई, वहीं जर्मनी, जापान, ब्रिटेन और इटली की कंपनियों को कुल मिला कर 3,356 परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की मंजूरी मिली।

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के प्रथम सात महीनों में सरकार ने विदेशी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की 20 परियोजनाओं को मंजूरी दी, जबकि 2008-09 में सरकार ने 98 परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।

इन परियोजनाओं में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा की कुल मंजूरियों में सबसे अधिक हिस्सेदारी रही। (भाषा)