शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 4 अक्टूबर 2011 (15:26 IST)

प्लैट्स अवॉर्ड की सूची में रिलायंस और गेल

प्लैट्स अवॉर्ड की सूची में रिलायंस और गेल -
उर्जा उद्योग का ‘ऑस्कर’ अवार्ड माने जाने वाले प्लैट्स ग्लोबल एनर्जी अवॉर्ड के लिए अंतिम सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, केयर्न इंडिया, गेल और इंडियन ऑयल समेत सात भारतीय कंपनियां शामिल हैं।

उर्जा उद्योग से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली वैश्विक फर्म प्लैट्स द्वारा सूची में अंतिम नामों की घोषणा आज की गई। इस अवॉर्ड के लिए 19 देशों से 200 कंपनियों ने अपने नाम भेजे हैं।

प्लैट्स ने एक बयान में कहा कि भारत से सात उर्जा कंपनियों को विभिन्न वर्गों में अंतिम सूची में चुना गया है जिनमें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल इंडिया, आईओसी और केयर्न शामिल हैं।

प्लैट्स ग्लोबल एनर्जी अवार्ड 19 वर्गों में प्रदान किया जाता है। एक दिसंबर को न्यूयॉर्क के सिप्रियानी वाल स्ट्रीट में होने वाले अवॉर्ड समारोह में करीब 600 मेहमानों के आने की संभावना है। (भाषा)