गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

टोयोटा भारत में 68 अरब येन खर्च करेगी

टोयोटा मोटर
जापान की अग्रणी कार निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन भारत में अपने प्रस्तावित दूसरे कार संयंत्र पर 68 अरब येन की राशि खर्च करेगी। इस संयंत्र से वर्ष 2010 से एक नई कॉम्पेक्ट कार और कोरोला का उत्पादन होगा।

कंपनी ने बताया कि उसने इस संयंत्र की इमारतों और अन्य उपकरणों पर 35 अरब येन आवंटित किए जाने की घोषणा की थी और अब कम कीमत वाली नई कार के आवश्यक उपकरणों को बनाने के लिए 33 अरब येन की राशि खर्च की जाएगी।

हालाँकि अभी तक इस कार की कीमत तय नहीं की गई है, लेकिन इसके 8 हजार डॉलर तक होने की उम्मीद है।

यह संयंत्र बेंगलुरु शहर के बाहरी क्षेत्र में होगा और शुरू में एक लाख वाहनों का निर्माण किया जाएगा। इससे कंपनी की वार्षिक वाहन क्षमता 1 लाख 60 हजार तक हो जाएगी।