• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

आम बजट से क्या चाहते हैं आम लोग?

वेबदुनिया डेस्क

आम बजट से क्या चाहते हैं आम लोग? -
वित्तमंत्री पी चिदंबरम 28 फरवरी गुरुवार को संसद में आम बजट पेश कर रहे हैं। आम आदमी के लिए बजट के बहुत मायने हैं। इस मुद्दे पर हमने वेबदुनिया के फेसबुक पेज पर लोगों से इस बार के आम बजट से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा था। वेबदुनिया के फेसबुक दोस्तों ने बढ़ चढ़कर अपनी राय पेश की। हम कुछ लोगों की राय यहां प्रकाशित कर रहे हैं।

FILE
आप भी अपनी राय वेबदुनिया के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर सकते हैं। राय देने के लिए यहां क्लिक करें।


मेरी राय में रुपरेखा कुछ ऐसा हो 100 % शिक्षा के मार्ग के तरफ अग्रसर हों। अर्थात कुछ ऐसा प्रयास हो कि गरीब लोग भी हाई एजुकशन प्राप्त कर सकें। महंगाई जो शिखर पर है उसे कम करने का प्रयास हो, ताकि आम लोगों को फायदा हो सके।

बिदियानंद लाल, गुड़गां

मैं वित्तमंत्री जी से उम्मीद करता हूं कि वे बजट में भारत की गरीब जनता का ध्यान रखेंगे।

चक्रेश गौर ग्वालिय

बजट में गरीबों पर रहम होना चाहिए।

कृष्ण कुमार यादव और सुनील राज

इनकम टैक्स में छूट कम से कम 4 लाख तक होनी चाहिए।

राजेश अय्यर, मुंबई

बजट ऐसा होना चाहिए कि जिससे कि महंगाई पर लगाम लगे।

महेश साहनी सिलीगुड़ी