एरिक्सन को मिला एयरटेल से बड़ा सौदा
Written By: भाषा
Updated: Wed, 31 Mar 2010 (16:09 IST)
स्वीडन की दूरसंचार उपकरण निर्माता एरिक्सन ने कहा कि उसे भारत की भारती एयरटेल से 1.3 अरब डॉलर का ठेका मिला है। उसे यह अनुबंध एयरटेल के नेटवर्क के विस्तार तथा उन्नयन के लिए दिया गया है।
एरिक्सन के बयान में कहा गया है, एरिक्सन भारत के 22 में से 15 दूरसंचार सर्कलों में एयरटेल के नेटवर्क का विस्तार एवं उन्नयन करेगी। वहीं नेटवर्क के विस्तार एवं उन्नयन से एयरटेल इन सर्कलों में ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुँच बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता भी सुधार सकेगी।
इसके अनुसार दोनों कंपनियों में 15 साल का गठजोड़ है जो इस सौदे से और मजबूत होगा। (भाषा)

भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक