• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

'ऑउट ऑफ साइट' सबसे सेक्सी

हॉलीवुड
क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड की अब तक की सर्वाधिक सेक्सी फिल्मों की सूची में शीर्ष पर कौन-सी फिल्म है। यह स्थान पाया है हॉलीवुड के सुपरस्टार जार्ज क्लूनी और जेनिफर लोपेज की 1998 में बनी फिल्म 'ऑउट ऑफ साइट' ने।

कान्टैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार इंटरटेनमेंट वीकली ऑफ अमेरिका द्वारा प्रकाशित नई सूची में हिज गर्ल फ्राइडे और मि. एंड मिसेज स्मिथ जैसी कलात्मक फिल्मों का शीर्ष स्थान पर आने का दावा धरा रह गया और ऑउट ऑफ साइट ने बाजी मार ली।

सूची के टॉप टेन में स्थान पाने वाली अन्य फिल्में बुल दरहाम, डोंट लुक नाऊ, ए वॉक ऑन द मून तथा बिफोर सनसेट हैं।